Xiaomi Redmi Note 5 में 4 जीबी रैम व 4000 एमएएच बैटरी होने का खुलासा

शाओमी ने इसी महीने अपना रेडमी 5ए स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब शाओमी द्वारा अपने रेडमी नोट और रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन पर काम करने की ख़बरें हैं। पिछले हफ्ते भी इन स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई। शाओमी के एक नए डिवाइस को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है।

Xiaomi Redmi Note 5 में 4 जीबी रैम व 4000 एमएएच बैटरी होने का खुलासा
विज्ञापन
शाओमी ने इसी महीने अपना रेडमी 5ए स्मार्टफोन लॉन्च किया है। अब शाओमी द्वारा अपने रेडमी नोट और रेडमी नोट 5 स्मार्टफोन पर काम करने की ख़बरें हैं। पिछले हफ्ते भी इन स्मार्टफोन के बारे में नई जानकारी सामने आई। शाओमी के एक नए डिवाइस को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से Xiaomi Redmi Note 5 में एक फुल स्क्रीन डिस्प्ले होने का खुलासा होता है।

टीना पर  MET7/MEE7 कोडनेम वाले हैंडसेट को लिस्ट किया गया है। लिस्टिंग के मुताबिक, आने वाले रेडमी नोट 5 में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला स्क्रीन होगा। यानी फोन पिछले रेडमी नोट 4 से ज़्यादा लंबा होगा लेकिन यह ज़्यादा पतला होगा। फोन यूनिबॉडी मेटल डिज़ाइन के साथ आएगा। रियर पर उभरा हुआ कैमरा और एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। टीना लिस्टिंग से आने वाले कथित रेडमी नोट 5 के सभी स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो गया है। लेकिन फोन के प्रोसेसर का पता अभी  नहीं चला है। इस फोन में एक स्नैपड्रैगन 630 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।

लीक हुए स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, शाओमी रेडमी नोट 5 में 5.99 इंच (1080× 2160 पिक्सल्स) फुल एचडी+ 2.5डी कर्व्ड डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोन को 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। स्मार्टफोन की स्टोरेज को माइक्रोएसडीकार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जाना संभव है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.2 नूगा के साथ मीयूआई 9 होगा। स्मार्टफोन में 12 मेगपिक्सल रियर व 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। इसके अलावा फोन को पावर देने के लिए 4000 एमएएच की बैटरी दी जीएगी। फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस और ग्लोनास जैसे फ़ीचर होंगे।

शाओमी रेडमी नोट 5 को ब्लैक, रोज़ गोल्ड, व्हाइट, ब्लू, रेड, ग्रे और सिल्वर कलर वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोन के नवंबर के मध्य तक लॉन्च होने की उम्मीद है। बता दें कि ये सभी जानकारी अभी लीक व रिपोर्ट पर आधारित हैं इसलिए इन पर पूरी तरह भरोसा ना करें और कंपनी द्वारा किसी आधिकारिक जानकारी दिए जाने तक इंतज़ार करें।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  2. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  3. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  5. बिना इंटरनेट फोन में नहीं चलेगा Free TV? D2M चिप को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड़ी बचत!
  8. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »