शाओमी रेडमी नोट 4एक्स लॉन्च, 4100 एमएएच बैटरी और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर से है लैस

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 फरवरी 2017 13:11 IST
ख़ास बातें
  • फिलहाल, रेडमी नोट 4 के इस वेरिएंट के बारे में सीमित जानकारी ही उपलब्ध है
  • कंपनी ने नया हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है
  • उम्मीद है कि कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा सेल से पहले कर दिया जाएगा
चीन की टेक्नोलॉजी कंपनी शाओमी ने घरेलू मार्केट में शाओमी रेडमी नोट 4एक्स स्मार्टफोन को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। फिलहाल, रेडमी नोट 4 के इस वेरिएंट के बारे में सीमित जानकारी ही उपलब्ध है। कंपनी ने नया हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन भी पेश किया है जो वेलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को उपलब्ध होगा। हातसूने ग्रीन कलर वेरिएंट के अलावा स्मार्टफोन शैंपेन गोल्ड, मैटे ब्लैक, चेरी पाउडर और प्लेटिनम सिल्वर ग्रे कलर में भी उपलब्ध होगा।

शाओमी ने फिलहाल हातसूने मीकू लिमिटेड एडिशन को ही आधिकारिक किया है। उम्मीद है कि कीमत और सारे स्पेसिफिकेशन का खुलासा सेल से पहले कर दिया जाएगा। अब तक मिली जानकारियों के आधार पर हम कह सकते हैं कि रेडमी नोट 4एक्स में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) का डिस्प्ले होगा, शाओमी रेडमी नोट 4 की तरह। इसमें क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जाएगा। हालांकि, चीनी मार्केट में यह फोन मीडियाटेक हीलियो एक्स20 डेका-कोर चिपसेट से लैस होगा।

रियर कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। और इसकी बैटरी 4100 एमएएच की होगी। फिलहाल, इतनी जानकारियां ही शाओमी द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं। कलर और प्रोसेसर को छोड़ दिया जाए तो नए वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन बहुत हद शाओमी रेडमी नोट 4 वाले ही हैं।
 

शाओमी ने रेडमी नोट 4एक्स की कीमत का तो खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह ज़रूर बताया कि फोन 14 फरवरी को उपलब्ध होगा। फिलहाल, हमें सिर्फ यह पता है कि  हातसूने ग्रीन वेरिएंट को सीमित संख्या में उपलब्ध कराने के लिए शाओमी ने जापानी कंपनी क्रिप्टॉन फ्यूचर मीडिया के साथ साझेदारी की है। इस लिमिटेड एडिशन डिवाइस के साथ कंपनी हातसूने मीकू ब्रांड के बैक कवर और मी पावर बैंक मुफ्त में देगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  2. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  4. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  5. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  6. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  7. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  8. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
  9. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  10. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.