Xiaomi Redmi Note 4 आज फिर होगा बिक्री के लिए उपलब्ध

भारत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का सबसे लोकप्रिय फोन, रेडमी नोट 4 बुधवार को देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 की बिक्री फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर होगी। शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है।

Xiaomi Redmi Note 4 आज फिर होगा बिक्री के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी नोट 4 को भारत में जनवरी में लॉन्च किया गया था
  • रेडमी नोट 4 में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है
  • रेडमी नोट 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
भारत में चीनी स्मार्टफोन निर्माता शाओमी का सबसे लोकप्रिय फोन, रेडमी नोट 4 बुधवार को देश में खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 की बिक्री फ्लिपकार्ट और मीडॉटकॉम पर होगी। शाओमी रेडमी नोट 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। Xiaomi Redmi Note 4 की बिक्री दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। बता दें कि रेडमी नोट 4 के तीनों वेरिएंट को इस सेल में बेचा जाएगा।  9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। याद रहे कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए थे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर
Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।

इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »