लोकप्रिय शाओमी रेडमी नोट 4 एक बार फिर बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट को दोपहर 12 बजे कंपनी की अपनी ई-कॉमर्स साइट मीडॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर बेचा जाएगा।
इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।
हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999