Xiaomi Redmi Note 4 आज फ्लिपकार्ट पर मिलेगा

शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 को स्मार्टफोन को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। रेडमी नोट 4 फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से मिलेगा। पिछले हफ्तों से अलग, स्मार्टफोन इस हफ्ते सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा।

Xiaomi Redmi Note 4 आज फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
ख़ास बातें
  • रेडमी नोट 4 आज फ्लिपकार्ट पर मिलेगा
  • इस फोन को तीन कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया था
  • रेडमी नोट 4 की कीमत भारत में 9,999 रुपये से शुरू होती है
विज्ञापन
शाओमी का लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 बुधवार को बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। रेडमी नोट 4 को स्मार्टफोन को भारत में इस साल की शुरुआत में लॉन्च किया गया था। Xiaomi Redmi Note 4 फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से मिलेगा। पिछले हफ्तों से अलग, स्मार्टफोन इस हफ्ते सिर्फ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा। ऐसा लगता है कि शाओमी गुरुवार और शुक्रवार को होने वाली तीसरी मी एनिवर्सरी सेल के लिए रेडमी नोट 4 के स्टॉक को बचा कर रख रही है। पहले की तरह ही, भारत में Xiaomi Redmi Note 4 की कीमत 9,999 रुपये से शुरू होती है। 9,999 रुपये में 2 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट, 10,999 रुपये में 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 12,999 रुपये में 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेंगे। फोन गोल्ड, डार्क ग्रे और ब्लैक कलर वेरिएंट में मिलता है।


फ्लिपकार्ट शाओमी रेडमी नोट 4 को एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदने पर 5 प्रतिशत की छूट दे रही है। इसके अलावा बायबैक गारंटी भी ऑफर की जा रही है।

शाओमी रेडमी नोट 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi Note 4 फोन में 5.5 इंच (1920 x 1080 पिक्सल) फुल एचडी 2.5डी कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले दिया गया है। फोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 506 जीपीयू है। फोन में हाइब्रिड सिम स्लॉट है, यानी दूसरा सिम स्लॉट एसडी कार्ड स्लॉट की भी भूमिका निभाएगा। यूज़र 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर सकेंगे।
इसके रियर कैमरे का सेंसर 13 मेगापिक्सल का है जो एफ/2.0 अपर्चर, डुअल-टोन एलईडी फ्लैश व पीडीएएफ से लैस है। सेल्फी के शौकीनों के लिए अपर्चर एफ/2.0, 85-डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन फिंगरप्रिंट सेंसर व इन्फ्रारेड सेंसर के साथ आता है। फोन का डाइमेंशन 151x76x8.35 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। फोन में 4100 एमएएच की बैटरी है। यह फोन एंड्रॉयड मार्शमैलो आधारित मीयूआई 8 पर चलता है।

हमारे मुताबिक, Xiaomi Redmi Note 4 एक बेहतरीन पैकेज है। बता दें कि हमने इस फोन का रिव्यू किया है। लेकिन हाइब्रिड सिम स्लॉट, क्विक चार्जिंग सपोर्ट का ना होना और बहुत ज़्यादा प्रीलोडेड ऐप्स जैसी कमियां खटकती हैं। हमारा मानना है कि रेडमी नोट 4 अपने सेगमेंट या थोड़े महंगे रेंज वाले स्मार्टफोन को मज़बूत चुनौती देगा। डिज़ाइन, बैटरी लाइफ और परफॉर्मेंस के मामले में यह फोन चैंपियन है। जिन यूज़र को बजट में बड़े डिस्प्ले और अच्छी बैटरी लाइफ वाला फोन चाहिए, उनके लिए रेडमी नोट 4 अच्छा विकल्प है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra में हो सकता है 5,000mAh की बैटरी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. 50MP कैमरा, 7500mAh बैटरी से लैस Honor X7e हुआ लॉन्च, जानें कीमत से लेकर फीचर्स तक
  3. 6000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Lava Bold N2 5G लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Honor का लेटेस्ट फोन Honor X7e लॉन्च, 7500mAh बैटरी, 50MP कैमरा, जानें कीमत
  5. Acer TravelMate P6 14 AI, P2 Spin 14, TravelMate X2 15 और X2 14 लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर सबकुछ
  6. 13.3 इंच डिस्प्ले, 32GB रैम के साथ HP का नया लैपटॉप लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. 5000 रुपये सस्ता मिल रहा Samsung का 50MP कैमरा वाला धांसू स्मार्टफोन
  8. Asus ने लॉन्च किए Zenbook 14, Vivobook S14, S16, Vivobook S14 Flip और S16 Flip लैपटॉप, जानें कैसे हैं फीचर्स
  9. Sony Bravia 7II 4K TV डॉल्बी विजन और Cognitive Processor XR के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Motorola Edge 2026 हुआ लॉन्च 8GB रैम, 5000mAh बैटरी, 50MP ट्रिपल कैमरा के साथ, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »