Xiaomi Redmi Note 4 को एंड्रॉयड 7.0 नूगा मिलना तय

शाओमी ने इसी महीने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ-साथ एंड्रॉयड 7.1 आधारिक मीयूआई बीटा अपडेट मिलना था। इस लिस्ट में रेडमी नोट 4 का नाम नहीं शामिल था, लेकिन अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि Xiaomi Redmi Note 4 स्मार्टफोन को जल्द ही एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 जुलाई 2017 14:58 IST
ख़ास बातें
  • अभी इन अपडेट की तारीख़ के बारे में कोई जानकारी नहीं है
  • फ्लिपकार्ट पर फोन की लिस्टिंग में एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने का ज़िक्र है
  • रेडमी नोट 4 में 4100 एमएएच की बैटरी है
शाओमी ने इसी महीने उन स्मार्टफोन की लिस्ट जारी की थी, जिन्हें एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ-साथ एंड्रॉयड 7.1 आधारिक मीयूआई बीटा अपडेट मिलना था। इस लिस्ट में रेडमी नोट 4 का नाम नहीं शामिल था। अब, फ्लिपकार्ट जारी किए गए लोकप्रिय स्मार्टफोन Xiaomi Redmi Note 4 के टीज़र से पुष्टि होती है कि भारत में रेडमी नोट 4 को एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलेगा।

2 अगस्त को होने वाली शाओमी रेडमी नोट 4 की सेल के लिए बने फ्लिपकार्ट पेज पर नीचे की तरफ़ एक बैनर है। इस बैनर से हैंडसेट में 'बहुत जल्द' एंड्रॉयड नूगा अपडेट मिलने की बात कही गई है। शाओमी के एक प्रवक्ता ने संपर्क करने पर कहा कि अभी फोन में नूगा अपडेट मिलने की पुष्टि नहीं कर सकते। हालांकि, गैज़ेट्स 360 को पता चला है कि रेडमी नोट 4 के लिए एंड्ऱॉयड नूगा अपडेट अभी बीटा फेज़ में है। हैंडसेट के फ्लिपकार्ट लिस्टिंग पेज पर भी एंड्रॉयड नूगा को “upgradable operating system,” के तौर पर बताया गया है, हालांकि वर्ज़न नंबर की जानकारी नहीं दी गई है।

याद दिला दें, जिन शाओमी डिवाइस को एंड्रॉयड 7.0 नूगा अपडेट दिया जाना है उनमें शाओमी मी मैक्स, मी नोट 2, रेडमी 4एक्स, मी मिक्स, मी 5, मी 5एस और मी 5एस प्लस शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ़, जिन हैंडसेट को एंड्र्रॉयड 7.1 नूगा के लिए तैयार बताया गया था उनमें शाओमी मी 6, मी मैक्स 2, मी 5सी, रेडमी 4एक्स शामिल हैं। याद रहे कि शाओमी रेडमी 4एक्स को भारत में रेडमी 4 के नाम से लॉन्च किया गया था।

हालांकि, अभी दुनिया में कहीं और शाओमी रेडमी नोट 4 को अपडेट मिलने के बारे में पुष्टि नहीं है। लेकिन भारत में स्मार्टफोन को एंड्रॉयड नूगा मिलने की पुष्टि अब हो गई है।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, शाओमी रेडमी नोट 4 में एक 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है। फोन 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम वेरिएंट में मिलता है। इस हैंडसेट में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और एक 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन में 4100 एमएच की बैटरी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi redmi note 4, Xiaomi smartphone

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  3. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  4. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  5. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  6. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  7. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  8. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.