शाओमी इंडिया का दावा, हर चार सेकेंड में बिका एक शाओमी रेडमी नोट 4

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2017 15:21 IST
ख़ास बातें
  • याद रहे कि इस हैंडसेट की पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी
  • शाओमी रेडमी नोट 4 सबसे तेजी से 10 लाख यूनिट बिकने वाला स्मार्टफोन बना
  • कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए थे
होली के मौके पर शाओमी इंडिया को जश्न मनाने की एक और वजह मिल गई है। कंपनी ने मंगलवार को ऐलान किया कि वह भारत में 45 दिनों में शाओमी रडेमी नोट 4 के 10 लाख यूनिट बेचने में कामयाब रही है। याद रहे कि इस हैंडसेट की पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी।

(पढ़ें: शाओमी रेडमी नोट 4 का रिव्यू)

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने बताया है कि इस तरह से शाओमी रेडमी नोट 4 सबसे तेजी से 10 लाख यूनिट बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है। शाओमी का कहना है कि आंकड़ों के हिसाब से हर 4 सेकेंड में एक शाओमी रेडमी नोट 4 की बिक्री हुई है।


गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी नोट 4 से कंपनी ने यह पहला कीर्तिमान नहीं बनाया है। इससे पहले कंपनी ने जनवरी में खुलासा किया था कि वह मात्र 10 मिनट में रेडमी नोट 4 के ढाई लाख यूनिट बेचने में कामयाब रही थी। बता दें कि भारत में शाओमी रेडमी नोट 4 को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर बेचा जाता है। यह ओपन सेल के ज़रिए बेचा जाता है, यानी ग्राहकों को पहले से रजिस्ट्रेशन कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती। हालांकि, स्मार्टफोन चुनिंदा दिनों को ही बिक्री के लिए उपलब्ध होता है। इसकी अगली सेल बुधवार को दोपहर 12 बजे आयोजित होगी।

कंपनी ने भारत में रेडमी नोट 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए थे। वेरिएंट रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं। 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 10,999 रुपये में मिलता है। और सबसे महंगा वेरिएंट 12,999 रुपये का है। इसमें 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह बेहद ही लोकप्रिय रेडमी नोट 3 का अपग्रेड है।
Advertisement

कंपनी के लिए भारत में रेडमी नोट सीरीज बेहद ही सफल रही है। शाओमी ने पिछले साल बताया था कि सितंबर 2016 तक भारत में 23 लाख रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन बेचे गए थे। दावा किया गया था कि इस तरह से शाओमी रेडमी नोट 3 भारत में अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन बन गया है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Solid build quality
  • Great battery performance
  • Decent cameras
  • Bad
  • Hybrid SIM slot
  • Too much software bloat
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.