Xiaomi Redmi Note 4 के जेब में फटने की ख़बर, कंपनी कर रही है जांच

पिछले सप्ताह के अंत में सोशल मीडिया पर ख़बर आई कि रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में कथित तौर पर ब्लास्ट हुआ है। अब, चीनी कंपनी शाओमी का कहना है कि कंपनी ने इस घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 अगस्त 2017 09:15 IST
पिछले सप्ताह के अंत में सोशल मीडिया पर ख़बर आई कि रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में कथित तौर पर ब्लास्ट हुआ है। अब, चीनी कंपनी शाओमी का कहना है कि कंपनी ने इस घटना के बारे में जांच शुरू कर दी है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले की निवासी भावना सूर्यकिरन पिछले हफ्ते एक बाइक पर जा रहे थे। तभी उनकी जेब में रखा हुआ Xiaomi Redmi Note 4 कथित तौर पर फट गया। सूर्यकिरन का दावा है कि उन्होंने यह स्मार्टफोन फ्लिपकार्ट से खरीदा था। और इस मामले के लिए वो अदालत का दरवाजा खटखटाएंगी और नुकसान के मुआवजे की मांग करेंगे।

शाओमी ने कहा कि वह ग्राहक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है और मामले की जांच भी की जा रही है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि, ''हम इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हैं और शाओमी के लिए ग्राहक की सुरक्षा सबसे ज़्यादा महत्वपूर्ण है।'' उन्होंने आगे कहा, ''हमारी सभी डिवाइस कड़ी सुरक्षा वाले क्वालिटी टेस्ट से गुजरती हैं। हम ग्राहक से संपर्क कर रहे हैं और फटे हुए डिवाइस को वापस लेकर इसकी सावधानीपूर्वक जांच करने की प्रक्रिया में हैं।''
Advertisement


इसी साल लॉन्च हुए रेडमी नोट ने कंपनी के लिए एक बड़ी सफलता हासिल की है। शाओमी ने रिकॉर्ड समय में हैंडसेट की 10 लाख यूनिट बेचीं। शाओमी ने पिछले हफ्ते बताया कि कंपनी ने देश में फोन लॉन्च होने के छह महीने के अंदर रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन की पचास लाख यूनिट बेच लीं हैं।
Advertisement

पिछले महीने भी एक रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन में आग लगने की ख़बरें आईं थीं। जांच के बाद कंपनी ने बताया था कि जिस वीडियो में हैंडसेट में आग लगने की बात कही जा रही थी, उसमें रेडमी नोट 4 ना होकर कोई और डिवाइस था। बता दें कि एक दूसरी घटना में एक रेडमी नोट 4 में थर्ड पार्टी चार्जर के इस्तेमाल को आग का कारण बताया गया था।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Redmi Note 4, Xiaomi Redmi Note 4, Mobiles, Android, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
  2. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  3. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  4. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  2. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  3. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  4. iPhone 17 Pro को 30km ऊपर ले जाकर हवाई जहाज से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड! वीडियो वायरल
  5. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  6. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
  7. iPhone Duo vs Google Pixel 11 Pro Fold vs Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra: जानें कौन सा फोल्डेबल फोन है बेस्ट?
  8. 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
  9. Meta का नया AI एजेंट Muse लॉन्च, डिजिटल असिस्टेंट बनकर भेजेगा Email, करेगा ट्रैवल बुकिंग और बहुत कुछ!
  10. आपके iPhone पर कब आएगा iOS 27? Apple ने बता दी अपडेट की रिलीज डेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.