शाओमी रेडमी नोट 3 ख़रीदने के लिए रजिस्ट्रेशन के झंझट से छुटकारा

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 31 मई 2016 13:33 IST
शाओमी रेडमी नोट 3 स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे ग्राहकों के लिए अच्छी ख़बर है। यह स्मार्टफोन अगले महीने से बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होगा। यह जानकारी शाओमी इंडिया के प्रमुख मनु कुमार जैन ने दी। उन्होंने ट्वीट किया कि 1 जून को सुबह 10 बजे से रेडमी नोट 3 हैंडसेट बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध होगा। यूज़र एमआई डॉट कॉम के अलावा फ्लिपकार्ट, अमेज़न इंडिया और स्नैपडील की वेबसाइट से इस हैंडसेट को ओपन सेल में खरीद पाएंगे।

गौर करने वाली बात है कि कंपनी ने सोमवार को ही अपने फ्लैगशिप हैंडसेट शाओमी एमआई 5 को भी बिना रजिस्ट्रेशन के उपलब्ध कराए जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, इस हैंडसेट को बिना रजिस्ट्रेशन के शाओमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट एमआई डॉट कॉम से ही खरीदा जा सकेगा।

आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 3 को भारत में अप्रैल महीने के अंत में लॉन्च किया था। भारत में के रेडमी नोट 3 के दो वेरिएंट मिलते हैं जिनके रैम और स्टोरेज अलग-अलग हैं। एक वेरिएंट 2 जीबी रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आता है और दूसरा 3 जीबी रैम व 32 जीबी की स्टोरेज के साथ। 2 जीबी वाले वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है और 3 जीबी वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये।

इस मेटल बॉडी हैंडसेट में भी ओरिजिनल  रेडमी नोट 3 की तरह इसके रियर पैनल पर अल्ट्राफास्ट फिंगरप्रिंट स्कैनर भी मौजूद है। शाओमी रेडमी नोट 3 के नए वेरिएंट में हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 650 प्रोसेसर  (1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला फोर कॉर्टेक्स-ए53 कोरऔर 1.8 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला टू कॉर्टेक्स-ए72) का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में 178 डिग्री का व्यूइंग एंगल है। ग्रफिक्स के लिए एंड्रेनो 510 जीपीयू दिया गया है।

एंड्रॉयड लॉलीपॉप पर आधारित एमआईयूआई 7 पर चलने वाले इस स्मार्टफोन में दो 4जी सिम कार्ड इस्तेमाल किए जा सकते हैं। स्मार्टफोन में 4050 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्ज़िंग को सपोर्ट करती है। यूज़र एक घंटे चार्ज़ करके हैंडसेट में 50 फीसदी बैटरी पावर पा सकते हैं। शाओमी रेडमी नोट 3 में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है और साथ में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी। इसका डाइमेंशन 150x76x8.65 मिलीमीटर है और वज़न 164 ग्राम। हैंडसेट में 4जी एलटीई के अलावा ब्लूटूथ, 3जी, जीपीआरएस/ एज, जीपीएस, ग्लोनास, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर मौजूद हैं।
Advertisement

हाल ही में शाओमी इंडिया ने रेडमी नोट 3 की बिक्री को लेकर नया कीर्तिमान बनाए जाने की जानकारी दी थी। कंपनी ने बताया था कि पिछले दो महीने में भारत में शाओमी रेडमी नोट 3 हैंडसेट के 6 लाख से ज्यादा यूनिट बिके हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का भारत में मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में जोरदार परफॉर्मेंस
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra में वेरिएबल अपार्चर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  3. Motorola Razr Fold जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh सिलिकॉन कार्बन बैटरी
  4. Honor Play 11 Plus हुआ लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. इन 5 AI टूल्स को यूज करना सीख गए, तो गूगल सर्च करने की जरूरत ही नहीं पड़ेगी!
  6. Apple का iPhone 17 बना इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन
  7. Xiaomi Smart Band 10 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लेकर जानें सबकुछ
  8. भारत में स्पैम कॉल्स का कहर: 66% कॉल Spam, रोज 2-3 कॉल, दुनिया में 5वां स्थान!
  9. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट, Bitcoin ने पार किया 81,000 डॉलर का लेवल
  10. OnePlus Nord CE 6 Lite, Nord CE 6 भारत में 7 मई को होंगे लॉन्च, अभी से जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.