अब शाओमी एमआई 5 खरीदने के लिए नहीं पड़ेगी रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत

अब शाओमी एमआई 5 खरीदने के लिए नहीं पड़ेगी रजिस्ट्रेशन की ज़रूरत
विज्ञापन
शाओमी एमआई 5 खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। अब इस हैंडसेट को खरीदने के लिए रजिस्ट्रेशन और फ्लैश सेल के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा। जी हां, 1 जून से शाओमी एमआई 5 हैंडसेट को कभी भी खरीद पाना संभव होगा। इसकी जानकारी शाओमी इंडिया ने ट्वीट करके दी।

शाओमी ट्वीट करके बताया कि 1 जून को सुबह 10 बजे से शाओमी एमआई 5 ओपन सेल में उपलब्ध होगा। यूज़र इस हैंडसेट की खरीददारी एमआई डॉट कॉम से कर पाएंगे। गौरतलब है कि यह हैंडसेट अन्य ई-कॉमर्स साइट पर भी उपलब्ध है। क्या यह स्कीम अन्य ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिए भी है? इसके बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

बात करें शाओमी एमआई 5 की तो कंपनी ने भारत में इस स्मार्टफोन का एक ही वेरिएंट लॉन्च किया था। भारत में इस हैंडसेट के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को लॉन्च किया गया था। चीन में इस मॉडल को 'स्टेंडर्ड' एडिशन के तौर पर पेश किया गया था। याद दिला दें कि एमडब्ल्यूसी ट्रेड शो के दौरान शाओमी एमआई 5 के दो और वेरिएंट प्राइम एडिशन (3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज) और प्रो एडिशन (4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज) भी पेश किए गए थे।


नैनो डुअल सिम सपोर्ट के साथ इसमें (1080x1920 पिक्सल) 5.5 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। डिस्प्ले की डेनसिटी 428 पीपीआई है। एड्रेनो 530 जीपीयू के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है। फोन में फेस डिटेक्शन ऑटोफोकस, एलईडी फ्लैश और सोनी आईएमएक्स298 कैमरा सेंसर के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। रियर कैमरे में 4एक्सिस ओआईएस (ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन) और सैफायर ग्लास, प्रोटेक्शन लेंस है। स्मार्टफोन 4के वीडियो रिकॉर्डिग को सपोर्ट करता है। फोन में 2 माइक्रोन पिक्सल के साथ 4 अल्ट्रापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। दोनों ही कैमरे में एफ/2.0 अपर्चर है।

फोन का डाइमेंशन 144.5x69.2x7.25 मिलीमीटर और वज़न 129 ग्राम है। एमआई 5 में 3000 एमएएच की बैटरी है और यह क्वालकॉम क्विक चार्ज 3.0 तकनीक को सपोर्ट करती है। फोन में टाइप-सी यूएसबी पोर्ट है। कनेक्टिविटी फीचर में वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एसी, ब्लूटूथ 4.2, ग्लोनास और एनएफसी मौजूद हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »