Xiaomi Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरों की भी मिली झलक

Xiaomi का Redmi 6 स्मार्टफोन कतार में दिख रहा है। साल 2018 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब Xiaomi इस स्मार्टफोन को भी...

Xiaomi Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरों की भी मिली झलक

Xiaomi Redmi 6 के स्पेसिफिकेशन लीक

विज्ञापन
Xiaomi का Redmi 6 स्मार्टफोन कतार में दिख रहा है। साल 2018 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने के बाद अब Xiaomi इस स्मार्टफोन को भी जल्द उतार सकती है। बता दें कि Xiaomi की रेडमी 5 सीरीज़ को कंपनी ने पिछले साल दिसंबर में उतारा था। ठीक तीन महीने बाद Xiaomi Redmi 6 सामने आई। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Redmi 6  या Redmi 6A चीनी सर्टिफिकेशन साइट पर देखे गए हैं। यहां इस आगामी फोन से जुड़े स्पेसिफिकेशन देखे गए हैं।

टीना लिस्टिंग में Xiaomi Redmi 6 को  M1804C3DE, M1804C3CC, M1804C3CE मॉडल नंबर के साथ देखा गया है। पहले मॉडल में डुअल रियर कैमरे हैं, जो रेडमी 6 माना जा रहा है। बाकी दो मॉडल रेडमी 6ए हो सकते हैं। तीनों मॉडल Xiaomi Redmi 6 के रेग्युलर, प्लस और प्रो वेरिएंट हो सकते हैं। लिस्टिंग के हिसाब से Xiaomi Redmi 6 में 5.45 इंच का डिस्प्ले होगा। फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलेगा। स्मार्टफोन में आ सकता है ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.0 गीगाहर्ट्ज़ है। प्रोसेसर संभवत: स्नैपड्रैगन 625 होगा। इसके अतिरिक्त लिस्टिंग में इशारा मिला है कि हैंडसेट में 3000 एमएएच की बैटरी दी जाएगी।

हालांकि, Xiaomi ने इस आगामी फोन के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। देखने में फोन रेडमी के मॉडल जैसा ही लग रहा है। बाकी फीचर के लिए हमें टीना की ओर से किए जाने वाले खुलासे का इंतज़ार करना होगा। साथ ही तस्वीरें आने के साथ फोन के डिज़ाइन का ठीक-ठीक अंदाज़ा हो जाएगा।

साथ ही बता दें कि टीना पर लिस्ट किए गए तीनों हैंडसेट रैम, स्टोरेज और कैमरे के मामले में अलग लग रहे हैं। M1804C3DE मॉडल में 2 जीबी, 3 जीबी व 4 जीबी रैम विकल्प दिख रहे हैं। स्टोरेज विकल्प की बात करें तो 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी का विकल्प यहां लिस्ट हुआ है। इसमें 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है और तस्वीर के मुताबिक, फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है। इसी तरह M1804C3CC मॉडल में 2 जीबी का सिंगल वेरिएंट दिख रहा है। इसमें 16 जीबी का इनबिल्ट स्टोरेज है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा देखा गया है। आखिर में M1804C3CE मॉडल 2 जीबी व 3 जीबी रैम विकल्प में देखा गया है। इनमें स्टोरेज 16 जीबी व 32 जीबी था। इसका रियर कैमरा 12 मेगापिक्सल व फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल सेंसर में देखा गया है। कई रंग वेरिएंट में ये फोन देखे गए हैं। दूसरी तरफ जीएसएम एरीना की रिपोर्ट में Xiaomi Redmi 6 की असल तस्वीरें लीक हुई हैं। ये तस्वीरें फोन का अगला और पिछला हिस्सा दिखा रही हैं। साथ ही इनमें डिस्प्ले नॉच भी देखा गया है। हैंडसेट के बैक में डुअल कैमरा सेटअप भी है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Redmi 6
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने नया कॉर्डलैस वैक्यूम क्लीनर किया लॉन्च, 2600mAh बैटरी के साथ 75 मिनट लगातार क्लीनिंग, जानें कीमत
  2. Apple के आगामी iPhones में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का कैमरा 
  3. गेमिंग के लिए लॉन्च हुआ Redmi K Pad 2 टैबलेट, इसमें है 3K डिस्प्ले, 9100mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम
  4. Vivo Y600 Pro में होगी सबसे बड़ी 10,200mAh की बैटरी, 27 अप्रैल को है लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Honor 600, Honor 600 Pro हुए लॉन्च, 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा
  6. 700W पावर और वायरलेस सेटअप! boAt ने भारत में लॉन्च किया Aavante Prime X साउंड सिस्टम
  7. Google Pixel का अप्रैल अपडेट बना सिरदर्द, यूजर्स बोले - 'फोन कुछ घंटों में हो रहा डाउन'
  8. Bitcoin में जोरदार तेजी, 78,000 डॉलर से ज्यादा हुआ प्राइस
  9. Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE अगले महीने होंगे भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. OpenAI ने बेहतर इमेज जनरेशन और रीजनिंग कैपेसिटी के साथ ChatGPT Images 2.0 किया पेश
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »