Xiaomi Redmi 6 Pro के डिस्प्ले नॉच को आप कर पाएंगे गायब

Xiaomi Redmi 6 Pro एक बार फिर टीज़ किया गया है, जिसमें नॉच को हाइड करने वाले फीचर का पता चला है। एक फॉर्मल टीज़र में...

Xiaomi Redmi 6 Pro के डिस्प्ले नॉच को आप कर पाएंगे गायब
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro एक बार फिर टीज़ किया गया है
  • नॉच छिपाने का विकल्प यूज़र को इस फोन में मिलेगा
  • हैंडसेट को लेकर हो चुके हैं पहले भी कई खुलासे
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 Pro एक बार फिर टीज़ किया गया है, जिसमें नॉच को हाइड करने वाले फीचर का पता चला है। एक फॉर्मल टीज़र में पुष्टि की गई है, जिसमें Xiaomi Redmi 6 Pro को  Huawei P20 Lite, Nokia X6 और OnePlus 6 की रेंज में रखा गया है, जिनमें नॉच छिपाने का विकल्प है। इससे इतर रेडमी के आधिकारिक वीबो एकाउंट से नई पोस्ट साझा की गई है, जिसमें फोन की तस्वीरें रेडमी 6 सीरीज़ के इस हैंडसेट को लेकर खुलासा करती हैं।

बता दें कि हैंडसेट चीन में 25 जून को लॉन्च होगा, जिसके साथ मी पैड 4 का दस्तक देना भी तय है। फोन को आधिकारिक तौर पर नॉच के साथ देखा गया है। साथ में हैं डुअल रियर कैमरे, रियर फिंगरप्रिंट और कई रंग विकल्प। इसके अतिरिक्त अलग-अलग रैम व स्टोरेज वेरिएंट के साथ इस हैंडसेट के लॉन्च होने की उम्मीद है। नए आधिकारिक टीज़र में शाओमी ने वीबो एकाउंट से जानकारी दी है कि रेडमी 6 प्रो में नॉच छिपाने की सुविधा रहेगी। यह फीचर उन लोगों के लिए मददगार होगा, जो आईफोन X से प्रेरित नॉच को तवज्ज़ो नहीं देते।
 
xiaomi


 इस फोन के डिज़ाइन को लेकर हमें जानकारी टीना लिस्टिंग से भी मिली थी। पुरानी रिपोर्ट के मुताबिक, हैंडसेट में 5.84 इंच का 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। इसमें 2 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। प्रोसेसर के नाम खुलासा नहीं हुआ है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 या मीडियाटेक हीलियो पी60 हो सकता है।

Redmi 6 Pro के तीन वेरिएंट होंगे जो 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज, व 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। कैमरा सेटअप की बात करें तो पिछले हिस्से पर एक 12 मेगापिक्सल का सेंसर है। वहीं, फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। रेडमी 6 और रेडमी 6ए की तरह रेडमी 6 प्रो में भी लॉन्च के वक्त एंड्रॉयड 8.1 ओरियो के साथ मीयूआई 9 होने की उम्मीद है। संभवतः मीयूआई 10 का भी अपडेट जल्द ही मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, xiaomi redmi 6 pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »