Xiaomi Redmi 6 Pro की आज फिर होगी बिक्री, यहां से खरीदें

Xiaomi Redmi 6 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए आज का दिन बेहद ही अहम है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शाओमी रेडमी 6 प्रो की फ्लैश सेल आयोजित होगी।

Xiaomi Redmi 6 Pro की आज फिर होगी बिक्री, यहां से खरीदें

Xiaomi Redmi 6 Pro की कीमत 10,999 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है
  • Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी
विज्ञापन
Xiaomi Redmi 6 Pro खरीदने की चाहत रखने वाले इच्छुक ग्राहकों के लिए आज का दिन बेहद ही अहम है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे Amazon.in और Mi.com पर शाओमी रेडमी 6 प्रो की फ्लैश सेल आयोजित होगी। फ्लैश सेल है यानी स्टॉक सीमित होने के पूरे आसार हैं। ऐसे में आपको खरीदारी करते वक्त तेज़ी दिखानी होगी। Redmi 6 Pro के अहम खासियतों की बात करें तो यह हैंडसेट डुअल कैमरा सेटअप, डुअल 4जी वीओएलटीई, 4,000 एमएएच बैटरी, 5.84 इंच डिस्प्ले और स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ आता है। मार्केट में इस फोन की सीधी भिड़ंत Realme 2, Oppo A3s, Honor 9N और Nokia 6.1 जैसे हैंडसेट से है। याद रहे कि शाओमी ने Redmi 6 Pro के साथ भारतीय मार्केट में Redmi 6 और Redmi 6A को भी उतारा था। ये फोन भी फ्लैश सेल के ज़रिए बेचे जाते हैं।

Xiaomi Redmi 6 Pro की भारत में कीमत
शाओमी ने रेडमी 6 प्रो को 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम/ 64 जीबी वेरिएंट में लॉन्च किया है। Redmi 6 Pro के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को खरीदने के लिए 10,999 रुपये देने होंगे। 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। इस फोन को ब्लैक, गोल्ड, ब्लू और रेड रंग में उपलब्ध कराया जाएगा।

Redmi 6 Pro के स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है। इसमें है 5.84 इंच का फुल एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9  है। इसमें काम करता है ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड है 2 गीगाहर्ट्ज़। साथ देते हैं एड्रेनो 506 जीपीयू, 3 व 4 जीबी रैम। Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है, जो पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। फ्रंट कैमरा 5 मेगापिक्सल का है, जो एआई पोर्ट्रेट मोड और एचडीआर मोड से लैस है।

Xiaomi Redmi 6 Pro की इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी और 64 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। कनेक्टिविटी के लिहाज़ से फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, माइक्रो यूएसबी और हेडफोन जैक। Xiaomi Redmi 6 Pro को पावर देती है 4000 एमएएच की बैटरी। पर्याप्त सेंसर के साथ स्मार्टफोन का वज़न 178 ग्राम है। शाओमी रेडमी 6 प्रो की लंबाई-चौड़ाई कुछ इस प्रकार है-149.33x71.68x8.75 मिलीमीटर है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi, Xiaomi Redmi 6 Pro, Xiaomi Redmi 6 Pro Sale
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 10 हजार रुपये सस्ती कीमत में खरीदें Xiaomi का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें कहां मिल रहा भारी डिस्काउंट
  2. देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स ने पकड़ी रफ्तार, पिछले फाइनेंशियल ईयर में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है अपग्रेडेड पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. Vivo X300 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. 50 ऐप्स में मिला खतरनाक वायरस, पूरा फोन अपने कंट्रोल में ले सकते हैं हैकर्स!
  6. Infinix Note 60 Pro में होगा Snapdragon 7s Gen 4 चिपसेट, भारत में अगले सप्ताह लॉन्च
  7. OnePlus Nord 6 भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ 9000mAh बैटरी से लैस, जानें सबकुछ
  8. Apple के फोल्डेबल iPhone की मैन्युफैक्चरिंग में हो सकती है देरी, डिजाइनिंग की मुश्किल!
  9. 7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme C100 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक शेवर, स्मार्ट चिप और वायरलेस चार्जिंग के साथ 95 दिन तक का बैकअप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »