Redmi 6 Pro का रिव्यू

हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की कोशिश बजट सेगमेंट में ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट उतारने की होती है। इसी सेगमेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए Xiaomi ने हाल ही में तीन नए बजट रेडमी स्मार्टफोन मार्केट में उतारे।

विज्ञापन
रॉयडन सरेजो, अपडेटेड: 26 सितंबर 2018 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Redmi 6 Pro एंड्रॉयड ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर चलता है
  • Xiaomi Redmi 6 Pro में 12+5 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा है
  • रेडमी 6 प्रो डिस्प्ले नॉच के साथ आने वाला पहला रेडमी स्मार्टफोन है

Xiaomi Redmi 6 Pro की कीमत 10,999 रुपये से शुरू

हर स्मार्टफोन निर्माता कंपनी की कोशिश बजट सेगमेंट में ज़्यादा से ज़्यादा हैंडसेट उतारने की होती है। इसी सेगमेंट में अपनी बादशाहत बरकरार रखने के लिए Xiaomi ने हाल ही में तीन नए बजट रेडमी स्मार्टफोन मार्केट में उतारे। Redmi 6 सीरीज़ का सबसे पावरफुल हैंडसेट है Redmi 6 Pro। रेडमी नोट सीरीज़ के बाहर यह पहला मॉडल है जिसमें शाओमी ने 'प्रो' नाम का इस्तेमाल किया है।

आम तौर पर Xiaomi 'प्रो' नाम का इस्तेमाल पावरफुल हार्डवेयर की ओर इशारा देने के लिए करती है। इसमें कोई दोमत नहीं कि रेडमी 6 सीरीज़ के बाकी दो हैंडसेट की तुलना में Redmi 6 Pro सबसे पावरफुल प्रोसेसर के साथ आता है। लेकिन इस डिवाइस को अलग पहचान डिस्प्ले नॉच के कारण मिली है। इस फीचर के साथ आने वाला यह पहला रेडमी फोन भी है। नए मॉडल के कई अहम स्पेसिफिकेशन Xiaomi के मौज़ूदा Redmi Y2 (रिव्यू) और Redmi Note 5 (रिव्यू) स्मार्टफोन से मेल खाते हैं। ऐसे में हमारे मन में भी यह सवाल है कि नॉच के अलावा रेडमी 6 प्रो किन और खूबियों के साथ आता है? रिव्यू के ज़रिए हम इसी सवाल का जवाब ढूढेंगे।
Advertisement


Xiaomi Redmi 6 Pro डिज़ाइन

रेडमी 6 सीरीज़ का फ्लैगशिप फोन होने के नाते रेडमी 6 प्रो को थोड़ा प्रीमियम बनाने की कोशिश की गई है, जैसे कि पिछले हिस्से पर मेटल बैकप्लेट। हालांकि, ओवरऑल डिज़ाइन इस प्राइस रेंज के शाओमी के अन्य डिवाइस से बहुत अलग नहीं है। फोन काफी थिक है। हाथों में बड़ा भी लगता है। लेकिन मैनेज हो जाता है। बटन अच्छा रिस्पॉन्स देते हैं। बायीं तरफ आपको एक ट्रे मिलेगी, जिसमें दो सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड के लिए अलग-अलग स्लॉट हैं। एक चीज गौर करने वाली है कि Redmi 6 Pro में डुअल 4जी वीओएलटीई सपोर्ट नहीं है, इसका मतलब है कि एक वक्त पर सिर्फ एक ही सिम 4जी नेटवर्क से कनेक्ट हो सकता है।
Advertisement

पोर्ट की प्लेसमेंट सही है। मोनो स्पीकर ग्रिल बॉटम में दायीं तरफ है। ऐसे में लैंडस्केप मोड में फोन को इस्तेमाल करते वक्त इसके ब्लॉक होने की संभावनाएं बेहद कम है। हेडफोन सॉकेट टॉप पर है। इंफ्रारेड एमीटर भी है जिसकी मदद से फोन रीमोट कंट्रोल का भी काम कर सकता है।
 

हमें ब्लैक वेरिएंट रिव्यू के लिए मिला था जो मैट फिनिश के साथ आता है। इस पर ऊंगलियों के निशान आसानी से नहीं पड़ते। आप Redmi 6 Pro को ब्लू, रेड या गोल्ड रंग में खरीद पाएंगे। फिंगरप्रिंट सेंसर तक पहुंचना आसान है और यह कारगर भी है। पिछले हिस्से पर वर्टिकल डुअल कैमरा सेटअप है। यह सतह से थोड़ा बाहर निकला हुआ है, लेकिन असुविधाजनक नहीं है।
Advertisement

Redmi 6 Pro की सबसे अहम खासियत 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है। कॉन्ट्रास्ट और ब्राइटनेस लेवल पर्याप्त हैं। Xiaomi ने हमें बताया कि डिस्प्ले में टफेन्ड ग्लास का एक लेयर भी है। यह किस कंपनी का है? यह नहीं बताया। नॉच के कारण डिस्प्ले एरिया बढ़ा है। लेकिन किनारों पर बेज़ल अभी काफी चौड़े हैं। बॉटम में चिन काफी चौड़ा है। हमारे हिसाब से इस फोन का नॉच डिजाइन बहुत लुभावना नहीं है। वहीं, किसी कारणवश Xiaomi ने नोटिफिकेशन एलईडी को अजीब जगह पर रखा है। यह चिन के बॉटम में बायीं तरफ एक कोने में है, जबकि नॉच में काफी जगह खाली है।
Advertisement

रिटेल बॉक्स में Redmi 6 Pro हैंडसेट के एक कवर, सिम इजेक्टर टूल, यूएसबी केबल और 10 वॉट का पावर एडप्टर मिलेगा।
 

Xiaomi Redmi 6 Pro स्पेसिफिकेशन और सॉफ्टवेयर

फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर इस्तेमाल हुआ है जो है तो दो साल पुराना, लेकिन अब भी आम टास्क के लिए पूरी तरह से सक्षम है। गेमिंग परफॉर्मेंस बहुत शानदार नहीं है। PUBG गेम डिफॉल्ट में सबसे कम ग्राफिक्स सेटिंग्स में चलता है। इसके बाद भी गेमप्ले बहुत स्मूथ नहीं है। हमारा रिव्यू यूनिट मीयूआई सॉफ्टवेयर के प्री-रिलीज़ वर्ज़न पर चल रहा था। इस कारण से हम ज़्यादातर बेंचमार्क टेस्ट नहीं कर पाए। Xiaomi ने हमें यह जानकारी ज़रूर दी कि सॉफ्टवेयर लगभग यही रहेगा।
Advertisement

Xiaomi Redmi 6 Pro के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। एक में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज है। दूसरे में 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है, जिसे हमने रिव्यू किया है। फोन में ब्लूटूथ 4.2, डुअल-बैंड 802.11 वाई-फाई ए/बी/जी/एन, जीपीएस, यूएसबी-ओटीजी और ग्लोनास के लिए सपोर्ट है। जायरोस्कोप, एंबियंट लाइट सेंसर, कंपास और एक्सेलेरोमीटर स्मार्टफोन का हिस्सा हैं। इसमें एफएम रेडियो भी है, लेकिन एनएफसी सपोर्ट नहीं है।
 

हमारा रिव्यू यूनिट एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 पर चल रहा था। साथ में फोन में जुलाई का सिक्योरिटी पैच था। शाओमी की मानें तो रेडमी 6 सीरीज़ के सभी फोन को भविष्य में मीयूआई 10 का अपडेट मिलेगा।

MIUI में कई गेस्चर्स और कस्टमाइज़ेबल फंक्शन रेडमी 6 प्रो में भी दिए गए हैं, जिनसे हम पहले भी रूबरू हो चुके हैं। Xiaomi ने नॉच को छिपाने की सुविधा भी दी है। सिस्टम हमेशा कम किए गए आस्पेक्ट रेशियो को ठीक से स्केल नहीं कर पाता। हमने पाया मास्किंग के कारण कुछ मेन्यू बटन और कई ऐप्स में कुछ कंटेंट भी कट जा रहे थे। फेस अनलॉक भी दिया गया है जो ज़्यादातर परिस्थितियों में ठीक काम करता है, सिर्फ पिच डार्कनेस को छोड़कर।
 
 

Xiaomi Redmi 6 Pro परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी लाइफ

आम इस्तेमाल में Redmi 6 Pro बेहद ही स्मूथ है। इंटरफेस अटपटा नहीं लगता। फेस रिकग्नशिन तेज़ी से होता। फोन गर्म नहीं होता। कैज़ुअल गेम अच्छा चलते हैं। लेकिन ज़्यादा पावरफुल ग्राफिक्स वाले गेम को मीडियम या लो सेटिंग्स में खेलना पड़ता है। हमने पाया कि 4 जीबी रैम होने के बावजूद गेम्स का लोड टाइम उम्मीद से ज़्यादा था। ऐप्स के बीच मल्टी-टास्किंग हमेशा बेहद स्मूथ नहीं है। डिस्प्ले का टच रिसपॉन्स बढ़िया है। कलर्स विविड और पंची हैं। इस वजह से रेडमी 6 प्रो पर वीडियो देखने का अनुभव शानदार रहता है।

हेडफोन इस्तेमाल करते वक्त ऑडियो परफॉर्मेंस भी अच्छी है। लेकिन स्पीकर से बहुत ऊंची आवाज नहीं आती। स्टॉक म्यूजिक प्लेयर हंगामा म्यूजिक इंटीग्रेशन के साथ आता है। वहीं, डिफॉल्ट वीडियो प्लेयर लोकल फाइल्स के अलावा यूट्यूब के ट्रैंडिंग म्यूजिक वीडियो को भी सुझाव के तौर पर दिखाता है।

वर्टिकल पोज़ीशन में दिए गए डुअल रियर कैमरा सेटअप में एक कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह एफ/2.2 अपर्चर और फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस से लैस है। पर्याप्त रोशनी में ऑटोफोकस बेहद ही तेज़ी से काम करता है। ऑटो एचडीआर भी है जो एक्सपोज़र को बैलेंस करने का अच्छा काम करता है। डेलाइट में लैंडस्केप शॉट में डिटेल की कमी नहीं थी और कलर्स भी लुभावने आए। प्राइमरी सेंसर मैक्रोज़ शॉट लेने में थोड़ा पिछड़ता है। क्लोज अप शॉट में व्हाइट बैलेंस कभी सही रहता है, तो कभी नहीं। हम अकसर ही व्हाइट बैलेंस को सही करने के लिए टैप टू फोकस करने के लिए मजबूर हुए। एचडीआर तस्वीरों को सेव में कुछ वक्त भी लगा। इस वजह से रात में ब्लर फ्री शॉट लेना थोड़ा आसान नहीं था।

Xiaomi Redmi 6 Pro का कैमरा सेंपल देखने के लिए टैप करें

कम रोशनी में ऑटोफोकस की स्पीड काफी गिरती है। रेगुलर इमेज को सेव करने में ज़्यादा वक्त लगता है। सुझाव होगा कि एचडीआर को ऑफ ही रखें, नहीं तो तस्वीरों को सेव करने में और वक्त लगेगा। नॉयज रिडक्शन प्रोसेस के कारण डिटेल खो जाते हैं। कलर्स भी डल लगते हैं।

कैमरा ऐप सिंपल है और इस्तेमाल में आसान भी। पोर्ट्रेट मोड भी मोजूद है जो सेकेंडरी 5 मेगापिक्सल के कारण संभव हो पाया है। हालांकि, एज डिटेक्शन बेहद ही औसत है। आप शॉट लेने से पहले या बाद में बैकग्राउंड ब्लर का स्तर नहीं तय कर सकते। 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा पर्याप्त रोशनी में ठीक-ठाक सेल्फी लेता है। लेकिन स्क्रीन फ्लैश नहीं होने के कारण लो लाइट में तस्वीरें ग्रेनी आती हैं।  

वीडियो परफॉर्मेंस भी ठीक-ठाक है। स्टेबलाइज़ेशन अच्छा काम करता है। आप सर्वाधिक 1080 पिक्सल के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे।

बैटरी लाइफ, रेडमी 6 प्रो की अहम खासियतों में से एक है। 4000 एमएएच की बैटरी ने आसानी से एक दिन तक साथ दिया। थोड़ी बैटरी दूसरे दिन के लिए भी बची रहती है। पावरफुल ग्राफिक्स वाले गेम खेलते वक्त बैटरी की खपत बहुत ज़्यादा नहीं होती है। हमारे वीडियो लूप टेस्ट में बैटरी ने 16 घंटे 45 मिनट बाद दम तोड़ा जिसे बेहद ही अच्छा माना जाएगा। फोन में फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट नहीं है। लेकिन इसके साथ दिया गया 10 वॉट का चार्जर एक घंटे में 55 प्रतिशत बैटरी लाइफ देता है। बैटरी को शून्य से फुल चार्ज होने में करीब 2 घंटे 35 मिनट का वक्त लगा।
 

हमारा फैसला

शाओमी की रेडमी सीरीज़ के मौजूदा फोन को देखा जाए तो Redmi 6 Pro बहुत ज़्यादा मजबूत दावेदारी नहीं पेश करता है। इसमें कोई बड़ी कमी नहीं है, लेकिन यह रेडमी नोट 5 की तुलना में कुछ बेहद ही नया या अलग नहीं ऑफर करता है। और नोट 5 का इतने ही रैम व स्टोरेज वाला वेरिेएंट 1,000 रुपये सस्ता भी है। आपके पास रेडमी 6 प्रो की कीमत में रेडमी वाई2 भी है जिसका फ्रंट कैमरा बेहतर है। लेकिन आपको डिस्प्ले रिजॉल्यूशन और बैटरी क्षमता में समझौता करना होगा। देखा जाए तो Xiaomi ने अपने ही पोर्टफोलियो को लेकर असमंजस की स्थिति पैदा कर दी है।

हालांकि, नॉच इन दिनों मांग में हैं। हमें लगता है कि कई लोग सिर्फ इस फीचर के लिए रेडमी 6 प्रो को खरीदना चाहेंगे। अगर आप नॉच में बहुत ज़्यादा रुचि नहीं रखते हैं तो हम आपको रेडमी 6 प्रो की जगह Asus ZenFone Max Pro M1 या रेडमी नोट 5 खरीदने का सुझाव देंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Dedicated microSD card slot
  • Vivid display
  • Very good battery life
  • Bad
  • No dual 4G VoLTE
  • Unattractive notch design
  • Weak low-light camera performance
  • App scaling is affected by the notch
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.84 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  2. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्टी
  2. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  3. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  4. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  10. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.