Xiaomi Redmi 5A की आज दूसरी सेल

शाओमी लगातार भारत में बजट कैटेगरी वाले नए स्मार्टफोन पेश कर रही है। साल 2017 में कंपनी रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए और रेडमी 4 जैसे कामयाब फोन लॉन्च किए। इसके अलावा, कंपनी ने रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट जैसे सेल्फी स्मार्टफोन भी पेश किए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2017 11:50 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है
  • रेडमी 5ए शाओमी का लेटेस्ट बजट स्मार्टफोन है
  • रेडमी 5ए में एक इन्फ्रारेड एमीटर दिया गया है
शाओमी लगातार भारत में बजट कैटेगरी वाले नए स्मार्टफोन पेश कर रही है। साल 2017 में कंपनी रेडमी नोट 4, रेडमी 4ए और रेडमी 4 जैसे कामयाब फोन लॉन्च किए। इसके अलावा, कंपनी ने रेडमी वाई1 और रेडमी वाई1 लाइट जैसे सेल्फी स्मार्टफोन भी पेश किए। चीनी कंपनी ने इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए पिछले महीने के आख़िर में नया बजट डिवाइस शाओमी रेडमी 5ए लॉन्च किया। नए शाओमी रेडमी 5ए की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन'' के तौर पर की गई। गुरुवार को कंपनी Xiaomi Redmi 5A की दूसरी सेल का आयोजन कर रही है। फोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में '8 दिन की बैटरी लाइफ' (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है। रेडमी 5ए में मीयूआई 9 पहले से लोड आता है, जिससे समार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होने में मदद मिलनी चाहिए।

 

शाओमी रेडमी 5ए की कीमत और लॉन्च ऑफर

शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है, जिसके चलते यह भारत में शाओमी का सबसे किफ़ायती हैंडसेट बन गया है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है।  लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी नए रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। यानी नए हैंडसेट को 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा। यह फोन भारत में गुरुवार दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और मी होम स्टोर पर मिलेगा। इसके अलावा फोन सभी मी पार्टनर स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है। फ्लिपकार्ट की बात करें तो रेडमी 5ए पर बजाज फिनज़र्व क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर नो कॉस्ट ईएमआई का विकल्प भी मिलेगा। इसके अलावा, एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड के साथ 5 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसके अलावा शाओमी ने रिलायंस जियो के साथ साझेदारी की है जिसके तहत सभी रेडमी 5ए यूज़र को Reliance Jio के 'बेटर टुगेदर ऑफर' के तहत 1,000 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक मिलेगा। ऑफर के तहत, रेडमी 5ए यूज़र को कैशबैक पाने के लिए 13 महीनों तक 199 रुपये का रीचार्ज कराना होगा। इस पैक में यूज़र को 28 जीबी 4जी डेटा (1 जीबी डेली लिमिट के साथ), अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल व अनिलिमिटेड एसएमएस मिलेंगे। इस पैक की वैधता 28 दिन है। गौर करने वाली बात है कि पहले रीचार्ज को 5 दिसंबर 2017 और 30 नवंबर 2018 के बीच करवाना अनिवार्य है।
 

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  4. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  6. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  7. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  4. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  5. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  6. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  8. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  9. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  10. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.