Xiaomi Redmi 5A के लिए मीयूआई 9 रॉम अपडेट ज़ारी

चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जनवरी 2018 17:54 IST
ख़ास बातें
  • एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी
  • ओटीए अपडेट डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन का इंतज़ार करना होगा
  • अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है
चीनी कंपनी शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 ग्लोबल रॉम ज़ारी कर दिया है। शाओमी रेडमी 5ए यूज़र जल्द ही अपडेट की उम्मीद कर सकते हैं। यह ओटीए अपडेट है जो अपडेटर ऐप के ज़रिए आएगा। अपडेट के लिए यूज़र ऐप में MIUI ग्लोबल स्टेबल रॉम V9.2.1.0.NCKMIEK की जांच कर सकते हैं। इस चीनी कंपनी ने एक फोरम पोस्ट के ज़रिए मीयूआई 9 ग्लोबल रोल आउट की जानकारी दी। इस पोस्ट में लेटेस्ट अपडेट के साथ मिलने वाले कुछ अहम फीचर का भी ज़िक्र किया है। इससे पहले बुधवार को मीयूआई 9 अपडेट के लिए अपने 40 डिवाइस की सूची ज़ारी की थी। इस लिस्ट में रेडमी 5ए का भी ज़िक्र है। शाओमी ने मीयूआई 9 के साथ रेडमी 5ए के यूज़र इंटरफेस में होने वाले बदलाव के बारे में विस्तार से बताया है।

ओटीए अपडेट को डाउनलोड करने के लिए यूज़र को नोटिफिकेशन के लिए इंतज़ार करना होगा। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो अपडेट की जांच अपडेटर ऐप से संभव है। यहां पर आप जांच पाएंगे कि आपके फोन के लिए अपडेट आया है या नहीं। अगर अपडेट उपलब्ध नहीं है तो यूज़र के पास फास्टबूट या रिकवरी रॉम जैसे विकल्प हैं।


शाओमी के कस्टम यूज़र इंटरफेस का लेटेस्ट वर्ज़न है मीयूआई 9। इसे जुलाई 2017 में पेश किया गया था। MIUI 9 में कई नए फीचर जोड़े गए हैं और कई पुराने फीचर को बेहतर बनाया गया है। ज्यादा तेज ऐप लोड टाउम, नए डिजाइन एलीमेंट, लॉक स्क्रीन पर शॉर्टकट, स्प्लिट स्क्रीन फीचर, स्मार्ट फंक्शनालिटी और अन्य फीचर इसका हिस्सा होंगे।
Advertisement

मीयूआई 9 सिस्टम को ऑप्टिमाइज करके ज़्यादा दमदार परफॉर्मेंस के लिए तैयार करेगा। ऐप्स पहले की तुलना में ज़्यादा तेजी से लोड होंगे। एक और अहम खासियत है इमेज सर्च फीचर, इसकी मदद से आप सिर्फ कीवर्ड टाइप करके किसी खास तस्वीर को खोज सकते हैं।

स्मार्ट असिस्टेंट फीचर की मदद से आप अपने फोन में किसी भी चीज को सर्च कर सकेंगे। फोन पर होम स्क्रीन को दायीं तरफ स्वाइप करने के बाद सर्च के साथ ऐप का सुझाव आ जाएगा। यह बहुत हद तक ऐप्पल के आईओएस के स्पॉटलाइट फीचर जैसा है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  2. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.