Xiaomi Redmi 5A भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

शाओमी रेडमी 5ए भारत में लॉन्च हो गया है। सबसे पहले शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस डिवाइस की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की जा रही है। Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी एंट्री लेवल है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 30 नवंबर 2017 16:22 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज की कीमत 5,999 रुपये है
  • 2 जीबी रैम वेरिएंट के लिए पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट है
  • फोन के 3 जीबी रैम व 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,999 रुपये है
शाओमी रेडमी 5ए भारत में लॉन्च हो गया है। सबसे पहले शाओमी ने अपने रेडमी 5ए स्मार्टफोन को अक्टूबर में चीन में लॉन्च किया था। भारत में इस डिवाइस की मार्केटिंग 'देश का स्मार्टफोन' के तौर पर की जा रही है। Xiaomi Redmi 5A के स्पेसिफिकेशन के साथ-साथ कीमत भी एंट्री लेवल है। स्मार्टफोन की सबसे अहम ख़ासियत है कि कंपनी इस स्मार्टफोन में '8 दिन की बैटरी लाइफ' (स्टैंडबाय टाइम) मिलने का दावा करती है। रेडमी 5ए में मीयूआई 9 पहले से लोड आता है, जिससे समार्टफोन की बैटरी परफॉर्मेंस बेहतर होने में मदद मिलनी चाहिए। इसके अलावा, स्मार्टफोन को पिछले साल के किफ़ायती हैंडसेट शाओमी रेडमी 4ए का अपग्रेड वेरिएंट कहा जा सकता है। शाओमी रेडमी 4ए अभी भारत में 5,999 रुपये की कीमत पर उपलब्ध है।

गौर करने वाली बात है कि, चीनी वेरिएंट की तुलना में भारतीय बाज़ार में शाओमी रेडमी 5ए को कुछ बदलाव के साथ पेश किया गया है। शाओमी रेडमी 5ए के भारतीय वेरिएंट में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट है जबकि चीनी वेरिएंट हाइब्रिड डुअल सिम स्लॉट के साथ आता है। शाओमी ने भारत में 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज लॉन्च किया है जबकि चीन में सिर्फ 2 जीबी रैम व 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च किया गया था।


शाओमी रेडमी 5ए की भारत में कीमत व लॉन्च ऑफर
Advertisement
शाओमी रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत भारत में 5,999 रुपये है, जिसके चलते यह भारत में शाओमी का सबसे किफ़ायती हैंडसेट बन गया है। 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 6,999 रुपये है। यह फोन भारत में 7 दिसंबर से दोपहर 12 बजे फ्लिपकार्ट, मीडॉटकॉम और मी होम स्टोर पर मिलेगा। इसके अलावा फोन सभी मी पार्टनर स्टोर के अलावा रिटेल स्टोर में भी उपलब्ध कराया जाएगा। स्मार्टफोन को डार्क ग्रे, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध कराया गया है।

लॉन्च ऑफर के तहत, शाओमी नए रेडमी 5ए के 2 जीबी रैम/16 जीबी वेरिएंट खरीदने वाले पहले 5 मिलियन ग्राहकों को 1,000 रुपये की छूट दे रही है। यानी नया हैंडसेट 4,999 रुपये में खरीदने का मौका मिलेगा।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 5ए स्पेसिफिकेशन
डुअल सिम वाला शाओमी रेडमी 5ए एंड्रॉयड नूगा आधारित मीयाआई 9 पर चलता है। इसमें एक 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पीपीआई है। फोन में एक क्वाड-कोर क्वालकॉम 425 प्रोसेसर है जो 1.4 गीगाहर्ट्ज़ पर चलता है। स्मार्टफोन में अपर्चर एफ/2.0, एलईडी फ्लैश और पीडीएएफ के साथ 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। आगे की तरफ सेल्फी और वीडियो चैट के लिए अपर्चर एफ/2.0 के साथ 5 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
Advertisement

रेडमी 5ए में एक 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस/ए-जीपीएस, इन्फ्रारेड, एक 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एक माइक्रो-यूएसबी पोर्ट दिया गया है। फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। डिवाइस को पावर देने के लिए 3000 एमएएच की बैटरी है। जिसके 8 दिन तक स्टैंडबाय टाइम और 7 घंटे तक वीडियो प्लेबैक टाइम देने का दावा किया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 140.4x70.1x8.35 मिलीमीटर और वज़न 137 ग्राम है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Extremely affordable
  • Good performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Weak cameras
  • Nothing new compared to the Redmi 4A
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.