शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन लॉन्च, कीमत है 7,999 रुपये

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। याद रहे कि रेडमी 5 स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में बीते साल दिसंबर महीने में शाओमी रेडमी 5 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 14 मार्च 2018 15:32 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे
  • रेडमी 5 का सबसे सस्ता वेरिएंट 7,999 रुपये का है
  • रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को आयोजित होगी

xiaomi redmi 5 India Launch

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। याद रहे कि रेडमी 5 स्मार्टफोन को सबसे पहले चीन में बीते साल दिसंबर महीने में शाओमी रेडमी 5 प्लस के साथ लॉन्च किया गया था। वैसे, रेडमी 5 प्लस को भारत में फरवरी महीने में शाओमी रेडमी नोट 5 के नाम से लॉन्च किया जा चुका है। अब यह चीनी कंपनी रेडमी 5 को भारत लेकर आई है। यह स्मार्टफोन मी डॉट कॉम, मी होम स्टोर के अलावा एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध होगा। ज्ञात हो कि Redmi Note 5 को एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया गया था। ऑनलाइन इवेंट में शाओमी इंडिया ने रेडमी की कीमत, उपलब्धता और लॉन्च ऑफर के बारे में भी जानकारी दी।
 

रेडमी 5 की कीमत और उपलब्धता

शाओमी रेडमी 5 के तीन वेरिएंट मार्केट में उपलब्ध होंगे। 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये है। 8,999 रुपये में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट मिलेगा। सबसे पावरफुल वेरिएंट 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज के साथ आएगा और इसे खरीदने के लिए 10,999 रुपये खर्चने होंगे। शाओमी इंडिया ने बताया है कि रेडमी 5 की पहली सेल 20 मार्च को आयोजित होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो रिलायंस जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, मी डॉट कॉम से फोन खरीदते वक्त एसबीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 5 प्रतिशत का कैशबैक मिलेगा।
 

Redmi 5 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम शाओमी रेडमी मीयूआई 9 पर चलता है। इसमें 5.7 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) डिस्प्ले है जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, 282 पिक्सल प्रति इंच डेनसिटी और आई प्रोटेक्शन मोड से लैस है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 506 जीपीयू दिया गया है। ग्राहकों के पास 2 जीबी, 3 जीबी और 4 जीबी रैम में से चुनने का विकल्प होगा।

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फ्रंट कैमरा स्मार्ट ब्यूटी 3.0 और फेस रिकग्निशन के साथ आता है। इनबिल्ट स्टोरेज के हिसाब से भी तीन वेरिएंट हैं- 16 जीबी, 32 जीबी और 64 जीबी। तीनों ही वेरिएंट में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के साथ आएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वी4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस और 3.5 एमएम ऑडियो जैक शामिल हैं।
Advertisement

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर जैसे सेंसर रेडमी 5 का हिस्सा हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 151.8x72.8x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 157 ग्राम। यह ब्लैक, गोल्ड, लाइट ब्लू और रोज़ गोल्ड रंग में उपलब्ध होगा
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.