Xiaomi Redmi 5 जल्द ग्लोबल मार्केट में हो सकता है लॉन्च: रिपोर्ट

शाओमी ने हाल ही अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में दिसंबर, 2017 में लॉन्च किए थे। अब ख़बरें हैं कि कंपनी शाओमी रेडमी 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जनवरी 2018 10:14 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 5 को जल्द ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है
  • स्मार्टफोन में 2 जीबी रैम व 3 जीबी रैम का विकल्प मिलेगा
  • दिसंबर में फोन को रेडमी 5 प्लस के साथ चीन में लॉन्च किया गया था
शाओमी ने हाल ही अपने रेडमी 5 और रेडमी 5 प्लस स्मार्टफोन चीन में दिसंबर, 2017 में लॉन्च किए थे। अब ख़बरें हैं कि कंपनी शाओमी रेडमी 5 को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी में है। ताजा लीक से खुलासा होता है कि कंपनी फरवरी के मध्य में स्मार्टफोन को अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च करने की योजना बना रही है।शाओमी रेडमी की अहम ख़ासियत है इसमें दिया गया 18:9 आस्पेक्ट रेशियो, जिससे फोन का स्क्रीन चौंड़ा हो जाता है। और शाओमी के मुताबिक गेम खेलने और वीडियो के लिए यह शानदार है।

जाने-माने टिप्सटर रोलैंड क्वांड ने ट्विटर पर रेडमी 5 के लॉन्च से जुड़ी जानकारी साझा की। क्वांड के मुताबिक, कंपनी रेडमी 5 में एलटीई बैंड 20 देने की योजना बना रही है जिससे कुछ यूरो ऑपरेटर के साथ फोन पूरी क्षमता के साथ काम कर पाएगा। हालांकि, इस ट्वीट में रेडमी 5 प्लस को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई ख़बर नहीं है। इसके अलावा, दोनों फोन के भारतीय बाज़ार में भी उपलब्ध कराए जाने के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 5 के स्पेसिफिकेशन

याद दिला दें कि रेडमी 5 दो रैम व स्टोरेज वेरिएंट में आता है। शाओमी रेडमी 5 के 2 जीबी रैम/16 जीबी स्टोरेज की कीमत 799 चीनी युआन (करीब 7,800 रुपये), जबकि 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन (करीब 8,800 रुपये) है।

रेडमी 5 में एक 5.7 इंच एचडी+ (720x1440 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। रेडमी 5 में स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर है। रेडमी 5 में 2 जीबी व 3 जीबी रैम का विकल्प मिलता है। रेडमी 5 और में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो 1.25 माइक्रोन पिक्सल सेंसर और फ्लैश के साथ आता है। जबकि फोन में आगे की तरफ सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल के साथ 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो, शाओमी रेडमी 5 में 16 जीबी या 32 जीबी स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। रेडमी 5 में एक 3300 एमएएच बैटरी है जबकि रेडमी 5 प्लस में 4000 एमएएच बैटरी है। स्पेसिफिकेशन के बारे में और जानकारी मिलना बाकी है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • Bad
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.70 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1.2

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.