Xiaomi Redmi 4 की पहली सेल में 8 मिनट में बिके ढाई लाख स्मार्टफोन

पहली फ्लैश सेल में अनोखे कीर्तिमान बनाने का श्रेय शाओमी को जाता है। ताज़ा कारनामा शाओमी रेडमी 4 की सेल में हुआ। अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर 23 मई को दोपहर बारह बजे आयोजित सेल में मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 मई 2017 16:29 IST
ख़ास बातें
  • पहली फ्लैश सेल में अनोखे कीर्तिमान बनाने का श्रेय शाओमी को जाता है
  • ताज़ा कारनामा शाओमी रेडमी 4 की सेल में हुआ
  • मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए
पहली फ्लैश सेल में अनोखे कीर्तिमान बनाने का श्रेय शाओमी को जाता है। ताज़ा कारनामा शाओमी रेडमी 4 की सेल में हुआ। अमेज़न इंडिया और कंपनी की अपनी आधिकारिक वेबसाइट मी डॉट कॉम पर 23 मई को दोपहर बारह बजे आयोजित सेल में मात्र 8 मिनट में ढाई लाख Xiaomi Redmi 4 बिक गए। यह जानकारी शाओमी इंडिया ने दी। रेडमी इंडिया ने ट्विटर के ज़रिए बताया कि मात्र 8 मिनट में शाओमी रेडमी 4 के ढाई लाख यूनिट बिक गए। याद रहे कि भारत में Xiaomi Redmi 4 के तीन वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं जो रैम और स्टोरेज पर आधारित हैं।

अब बात शाओमी रेडमी 4 की सेल की। ऐसा लगता है कि 23 का आंकड़ा शाओमी इंडिया के लिए बेहद ही लकी साबित हो रहा है। शाओमी रेडमी नोट 4 की पहली सेल 23 जनवरी को आयोजित की गई थी और शाओमी रेडमी 4ए की 23 मार्च। इन दोनों हैंडसेट को भी करीब-करीब ऐसी प्रतिक्रिया मिली थीं।
Advertisement


बता दें कि मंगलवार (23 मई) को आयोजित हुई सेल में शाओमी रेडमी 4 के दो वेरिएंट ही उपलब्ध कराए गए थे। कंपनी ने पहले ही बताया है कि 4 जीबी रैम/64 जीबी वेरिएंट की बिक्री जून के अंत तक होगी। भारत में लॉन्च किए गए Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन पर गौर करने पर हमें पता चलता है कि यह चीन में शाओमी रेडमी 4एक्स नाम से लॉन्च हुआ था।
Advertisement
 

Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन और फ़ीचर

Xiaomi Redmi 4 में 5 इंच का एचडी (1280x720 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन आईपीएस डिस्प्ले है। इसकी पिक्सल डेनसिटी 296 पिक्सल प्रति इंच है। हैंडसेट 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टाकोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 प्रोसेसर पर चलेगा। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 505 जीपीयू इंटिग्रेटेड है। हमने आपको पहले ही बताया कि रैम के लिए तीन विकल्प होंगे- 2, 3 और 4 जीबी। वहीं, स्टोरेज की शुरुआत 16 जीबी से होगी और बाकी दो वेरिएंट 32  और 64 जीबी वाले होंगे। तीनों ही वेरिएंट 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे।
 

अब बात Xiaomi Redmi 4 के कैमरा सेटअप की। हैंडसेट में एफ/2.0 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। यह फेज़ डिटेक्शन ऑटो फोकस से लैस है। यूज़र इस कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फ्रंट कैमरे का सेंसर 5 मेगापिक्सल का है और इसका अपर्चर एफ/2.2 है। शाओमी का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित मीयूआई 8 पर चलेगा। शाओमी के इस फोन की एक खासियत
Advertisement
4100 एमएएच की बैटरी है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

शाओमी रेडमी 4 के कनेक्टिविटी फ़ीचर में जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.1, वाई-फाई  802.11 बी/जी/एन, माइक्रो-यूएसबी, ग्लोनास और यूएसबी 2.0 ओटीजी शामिल हैं। एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई कंपास, एक्सेलेरोमीटर, और जायरोस्कोप इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। इस हैंडसेट का डाइमेंशन 139.3 x 69.9 x 8.65 मिलीमीटर है और वज़न 150 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  2. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  3. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  4. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  6. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  9. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  10. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.