शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 4 नवंबर को होगा लॉन्च

शाओमी रेडमी 4 स्मार्टफोन 4 नवंबर को होगा लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी ने टीज़र जारी करके लॉन्च इवेंट की जानकारी दी
  • शाओमी रेडमी 4 को हाल ही में टीना पर लिस्ट किया गया था
  • इसके साथ शाओमी रेडमी 4ए को भी लॉन्च किए जाने की संभावना है
विज्ञापन
ऐसा लगता है कि शाओमी ने रेडमी सीरीज़ के अगले स्मार्टफोन रेडमी 4 को मार्केट में उतारने की तैयारी कर ली है। शाओमी ने टीज़र ज़ारी करके बताया है कि शाओमी रेडमी 4 को 4 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए कंपनी चीन में इस दिन एक इवेंट आयोजित करने वाली है। कंपनी ने टीज़र को चीन की सोशल मीडिया साइट वीबो पर ज़ारी किया।

गौर करने वाली बात है कि शाओमी रेडमी 4 को हाल में चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट किए जाने की खबरें आई थीं। इसके साथ शाओमी रेडमी 4ए हैंडसेट को भी लिस्ट किया गया था जो रेडमी 4 का ही थोड़ा कम पावरफुल वर्ज़न है। उम्मीद है कि कंपनी 4 नवंबर के इवेंट में रेडमी 4ए को भी लॉन्च करेगी।
 
xiaomi-redmi-4-teaser

सर्टिफिकेशन साइट टीना की लिस्टिंग के मुताबिक, रेडमी 4 फुल मेटल बॉडी वाला फोन होगा। इसमें केपेसिटिव बटन अगले हिस्से में होंगे। वहीं, पावर व वॉल्यूम बटन दायीं तरफ़। स्मार्टफोन में 5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम होगा। पिछली टीना लिस्टिंग से भी ये सारी जानकारियां ही सामने आई थीं। पता चला है कि रेडमी 4 में हीलियो पी10 प्रोसेसर होगा। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी होगी और यह 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेगा।

दावा किया गया है कि इसमें डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। और इसमें सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। यह आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा। और इसमें 4000 या 4100 एमएच की बैटरी होने की संभावना है। इसके अलावा शाओमी रेडमी 4 का डाइमेंशन 141.3x69.6x8.9 मिलीमीटर और वज़न  153 ग्राम होने का पता चला है। यह ग्रे, सिल्वर, गोल्ड कलर में मिलेगा।

वहीं, रेडमी 4ए में में 5 इंच का एचडी रिज़ॉल्यूशन वाला एलसीडी पैनल होगा। इसमें 1.4 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज होने की उम्मीद है।

इसमें 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की जानकारी दी गई है। 139.9x70.4x8.5 डाइमेंशन वाले इस फोन का वज़न 140 ग्राम होने का दावा किया गया है। यह 3000 एमएएच या 3030 एमएएच की बैटरी से लैस होगा जो रोज़ गोल्ड और गोल्ड कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹90 हजार वाला Pixel फोन मिल रहा ₹21 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹8 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा Google Pixel 10a
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹30 हजार वाले स्मार्टफोन्स पर बेस्ट डील्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  5. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  6. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  7. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  8. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  9. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  10. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »