शाओमी रेडमी 3एस प्लस भारत में सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा

शाओमी रेडमी 3एस प्लस भारत में सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलेगा
विज्ञापन
गैजेट्स 360 को जानकारी मिली है कि शाओमी अपने रेडमी 3एस प्लस स्मार्टफोन को भारत में जल्द ही पेश करेगी। यह भारत में सिर्फ ऑफलाइन रिटेल स्टोर में मिलने वाला शाओमी का पहला स्मार्टफोन होगा। गौरतलब है कि शाओमी के फोन आम तौर पर सिर्फ ई-कॉमर्स साइट से खरीदे जा सकते हैं। शाओमी रेडमी 3एस प्लस बिल्कुल ही रेडमी 3एस प्राइम जैसा है, फ़र्क सिर्फ रैम का है। यह 2 जीबी रैम से लैस है। यह फोन आउट ऑफ बॉक्स मीयूआई 8 पर चलेगा और एमआरपी 9,499 रुपये होगी। ग्राहक इसे 8,799 रुपये में खरीद पाएंगे। देशभर के रिटेल स्टोरों को रेडमी 3एस प्लस के यूनिट मिलने लगे हैं। इस फोन की बिक्री शनिवार से शुरू होगी।

रेडमी 3एस और रेडमी 3एस प्राइम की तरह रेडमी 3एस प्लस में 5 इंच का एचडी 720 पिक्सल डिस्प्ले है। हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 चिपसेट है। तीनों ही फोन में 13 मेगापिक्सल के रियर और 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे मौजूद हैं। रेडमी 3एस प्राइम की तरह रेडमी 3एस प्लस में फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा। इसकी स्टोरेज 32 जीबी होगी, लेकिन यह 2 जीबी रैम के साथ आएगा।

एक ही प्रोडक्ट के इतने वेरिएंट को देखकर आप भी कंपनी की रणनीति को लेकर असमंजस की स्थिति में पड़ जाएंगे। ढेरों यूज़र की यह शिकायत हो सकती है कि रेडमी 3एस प्लस में उत्साहित करने वाला कुछ भी नहीं है। वे ज्यादा पैसे खर्चकर रेडमी 3एस प्राइम खरीदना पसंद करेंगे। रेडमी 3एस प्लस को भारत में कंपनी की ऑफलाइन पहुंच को बढ़ाने की कोशिश के तौर पर देखा जाना चाहिए। ऑफलाइन-ऑनली मॉडल का मतलब है कि अब दुकानदारों को हैंडसेट को अपनी पसंद की कीमत में बेचने की सुविधा होगी, जैसा कि हम रेडमी 3एस प्लस के बेस्ट बाय प्राइस के साथ देख रहे हैं। दूसरी तरफ, शाओमी के बाकी फोन एमआरपी पर ही बिकते हैं। सिर्फ ऑफलाइन फोन होने के कारण रिटेलर को ऑनलाइन सेल और कैशबैक ऑफर से मिलने वाली चुनौती की चिंता से मुक्ति मिलेगी।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »