शाओमी रेडमी 3एस की पहली झलक

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 अगस्त 2016 18:46 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी रेडमी 3एस की कीमत 6,999 रुपये है
  • शाओमी रेडमी 3एस प्राइम हैंडसेट मार्केट में 8,999 रुपये में उपलब्ध है
  • दोनों हैंडसेट में रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री पहले शुरू होगी
चीन में पहले लॉन्च किए जाने के बाद शाओमी रेडमी 3एस को भारत में भी पेश कर दिया गया है। आइए इस हैंडसेट की पहली झलक से आपको रूबरू करवाते हैं। अगर आपने पहले लॉन्च किए गए शाओमी रेडमी 3 को देखा है तो आपको ज्यादा बदलाव नहीं नज़र आएगा।

रेडमी 3 की तरह इसमें 5 इंच का आईपीएस डिस्प्ले है जिसका स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल है। यह एंड्रॉयड 6.0.1 मार्शमैलो पर आधारित कंपनी के मीयूआई 7 पर चलेगा। यह एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जिसमें हाइब्रिड सिम स्लॉट मौजूद है। इसका मतलब है कि यूज़र एक वक्त पर दो सिम कार्ड या एक सिम कार्ड और एक माइक्रोएसडी कार्ड ही इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement


हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसके चार कोर 1.4 गीगाहर्ट्ज़ की क्लॉक स्पीड देंगे और बाकी चार कोर 1.1 गीगाहर्ट्ज़ की। इस स्मार्टफोन के दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। एक 2 जीबी रैम और 16 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज से लैस है। प्राइम वेरिएंट में 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज दिए गए हैं।
Advertisement
 

शाओमी रेडमी 3एस स्मार्टफोन 6,999 रुपये में मिलेगा और रेडमी 3एस प्राइम की कीमत 8,999 रुपये रखी गई है। दोनों ही मॉडल पहले एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होंगे। शाओमी रेडमी 3एस प्राइम की बिक्री 9 अगस्त से शुरू होगी। शाओमी ने बताया है कि रेडमी 3एस मॉडल की बिक्री में अभी थोड़ा वक्त लगेगा।
 

कीमत के लिहाज से शाओमी रेडमी 3एस प्रीमियम लुक देता है। हालांकि, यह थोड़ा वज़नदार है। सॉफ्टवेयर पर काम करना आसान है। शाओमी रेडमी 3एस में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो एफ/2.0 अपर्चर, पीडीएएफ, एलईडी फ्लैश से लैस है। हैंडसेट में एफ/2.2 अपर्चर वाला फ्रंट कैमरा है। कैमरा काफी सक्षम नज़र आता है और यह तेजी से फोकस करता है। दोनों ही कैमरे से 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन के वीडियो रिकॉर्ड करना संभव है। आपको उम्र और लिंग बताने वाले अनोखे फ़ीचर मिलेंगे।
Advertisement

कनेक्टिविटी के तौर पर वाई-फाई, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी और 4जी मौजूद हैं। शाओमी ने बताया है कि दो सिम कार्ड इस्तेमाल करने की स्थिति में यूज़र सिर्फ एक सिम कार्ड स्लॉट से 4जी कॉल और डेटा का फायदा उठा पाएंगे। दूसरा सिम स्लॉट 3जी को सपोर्ट करेगा। फोन में प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर दिए गए हैं। शाओमी रेडमी 3एस के बारे में विस्तार से जानने के लिए हमारे रिव्यू का इंतज़ार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  2. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  3. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  4. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  5. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.