Xiaomi की इस महीने Mix Flip 2 के लॉन्च की तैयारी, मिल सकती है Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट

इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 जून 2025 18:23 IST
ख़ास बातें
  • इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में शाओमी का HyperOS इंटरफेस होगा
  • इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है
  • यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Xiaomi का Mix Flip 2 जल्द लॉन्च किया जाएगा। इस क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है। इसमें शाओमी का HyperOS इंटरफेस होगा। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Mix Flip की जगह लेगा। 

शाओमी की चीन में वेबसाइट पर Mix Flip 2 का टीजर दिया गया है। इस स्मार्टफोन के टीजर पोस्ट से इसके जून में लॉन्च का संकेत मिला है। Mix Flip 2 में Leica ब्रांडेड कैमरा यूनिट होगी। हालांकि, इस पोस्टर में Mix Flip 2 के डिजाइन का खुलासा नहीं किया गया है। यह फोल्डेबल स्मार्टफोन कंपनी के HyperOS पर चल सकता है। शाओमी ने  इस स्मार्टफोन के लिए चीन में अपनी वेबसाइट पर प्री-रिजर्वेशन लेने शुरू कर दिए हैं। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। 
Advertisement

Xiaomi Mix Flip 2 के स्पेसिफिकेशंस (अनुमानित)

हाल ही में टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया था कि इस स्मार्टफोन को जून में लॉन्च किया जाएगा। इस वर्ष कंपनी का यह एकमात्र फोल्डेबल डिवाइस हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite हो सकता है। कंपनी के Mix Flip 2 को 3C साइट पर देखा गया है। इस लिस्टिंग से इसकी बैटरी के 67 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करने का संकेत मिला है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसकी थिकनेस 7.6 mm और भार लगभग 190 ग्राम का हो सकता है। 
Advertisement

Mix Flip 2 में पिछले वर्जन की तुलना में कुछ अपग्रेड किए जा सकते हैं। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा मिल सकता है। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ 6.85 इंच का फोल्डेबल OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। शाओमी की जनवरी-मार्च की अवधि में स्मार्टफोन की इंटरनेशनल शिपमेंट्स लगभग 4.18 करोड़ यूनिट्स की रही हैं। यह लगातार सातवीं तिमाही है जिसमें कंपनी ने वर्ष-दर-वर्ष आधार पर स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी का दावा है कि इसने लगातार नौवीं तिमाही में स्मार्टफोन की शिपमेंट्स में टॉप तीन कंपनियों में अपनी पोजिशन को बरकरार रखा है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  2. Philips ला रही भारत में नया फोन, 64MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
  3. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का फ्लैगशिप फोन मिल रहा ₹23,999 सस्ता, ये ई-कॉमर्स साइट दे रही तगड़ा ऑफर
  2. Realme P4s 5G vs iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  4. BSNL और Vodafone Idea के बीच नई डील! भारत के बड़े हिस्से में यूजर्स को मिलेगा बेहतर नेटवर्क
  5. YouTube की छुट्टी? चीन का Bilibili हुआ इंटरनेशनल, 1,000 Views पर मिलेंगे ₹66!
  6. Apple Surprise and Shine: iPhone 18 का इंतजार खत्म! 9 सितंबर को इतने बजे होगा एपल इवेंट LIVE, जानें सबकुछ
  7. MG Motor ने लॉन्च की Hector Tomahawk EV, जानें प्राइस, रेंज
  8. Oppo Find X10 सीरीज में मिल सकता है नया OLED डिस्प्ले
  9. Vivo X500 Pro Max में मिलेगा 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  10. Tecno Spark Go 3 Pro में मिल सकती है 5,100mAh की बैटरी, भारत में लॉन्च की तैयारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.