Xiaomi Poco F1 को मीयूआई 10 ग्लोबल अपडेट मिलना शुरू

Xiaomi ने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम रोल आउट कर दिया है। पोको एफ1 के यूज़र जल्द ही ओवर द एयर अपडेट नोटिफिकेशन पाने की उम्मीद कर सकते हैं।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 नवंबर 2018 18:14 IST
ख़ास बातें
  • MIUI 10 स्टेबल अपडेट से पोको एफ1 को फुल-स्क्रीन गेस्चर्स मिल जाएंगे
  • Poco ने हाल ही में Poco F1 के लिए MIUI 10 अपडेट जारी करने की बात की थी
  • यह अपडेट पोको एफ1 के लिए अक्टूबर 2018 सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है
Xiaomi ने किफायती फ्लैगशिप स्मार्टफोन Poco F1 के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम रोल आउट कर दिया है। पोको एफ1 के यूज़र जल्द ही ओवर द एयर अपडेट नोटिफिकेशन पाने की उम्मीद कर सकते हैं। लेटेस्ट अपडेट MIUI Global Stable ROM 10.0.4.0.OEJMIFH वर्ज़न का कस्टम ओएस लाता है। याद रहे कि Xiaomi ने इस साल अगस्त महीने अपने सब-ब्रांड पोको के पहले स्मार्टफोन Poco F1 को लॉन्च किया था। यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 9.6 के साथ आता था। इसे मीयूआई फॉर पोको का नाम दिया गया है। चीनी कंपनी ने अब पोको एफ1 के लिए मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम ज़ारी करने की पुष्टि की है। कुछ यूज़र ने पहले ही अपडेट मिलने का दावा किया है।

Xiaomi Poco F1 कस्टमाइज़्ड मीयूआई फॉर पोको ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। यह ऑपरेटिंग सिस्टम पोको लॉन्चर और एंड्रॉयड के क्विक सेटिंग्स जैसे फीचर के साथ आता है। Xiaomi के Poco ब्रांड ने हाल ही में पोको एफ1 के लिए मीयूआई 10 अपडेट जारी करने की बात की थी। पोको इंडिया के जनरल मैनेजर सी मनमोहन ने ट्विटर के ज़रिए जानकारी दी कि पोको एफ1 के सभी यूज़र के लिए मीयूआई 10 स्टेबल अपडेट जारी कर दिया गया है।
Advertisement

फिलहाल, Xiaomi ने मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम के बारे में विस्तार से मीयूआई फोरम पर कुछ नहीं बताया है। हालांकि, कई यूज़र ने फोरम और ट्विटर पर अपडेट और चेंजलॉग का स्क्रीनशॉट साझा किया है। तस्वीरों के मुताबिक, नया मीयूआई अपडेट MIUI 10.0.4.0.OEJMIFH वर्ज़न के साथ आता है। यह 592 एमबी का है। यह अपडेट पोको एफ1 के लिए अक्टूबर 2018 सिक्योरिटी पैच भी लेकर आया है।

मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल अपडेट के बाद पोको एफ1 को फुल-स्क्रीन गेस्चर्स मिल जाएंगे। अपडेट में प्राकृतिक साउंड और एंबियंट साउंड भी दिए गए हैं। मीयूआई 10 ग्लोबल स्टेबल रॉम में एआई पोर्ट्रेट फीचर भी है। यह फ्रंट कैमरे के लिए बोकेह इफेक्ट लाता है और इसके लिए सेकेंडरी सेंसर की भी ज़रूरत नहीं होती।
Advertisement

Xiaomi ने भले ही पोको एफ1 के लिए मीयूआई 10 ओटीए अपडेट रोल आउट कर दिया है। लेकिन हर डिवाइस को अपडेट मिलने में थोड़ा वक्त लग सकता है। अगर आप इंतज़ार नहीं कर सकते हैं तो Settings > About phone > System updates > Check for updates में जाकर इसकी जांच कर पाएंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent value for money
  • Sturdy body
  • Good battery life
  • Bad
  • Average low-light camera performance
  • No video stabilisation at 4K
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.18 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

20-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.