Xiaomi Play स्मार्टफोन 24 दिसंबर को हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Play नाम के एक स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। इस हैंडसेट को 24 दिंसबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। जानकारी ऐसे समय पर आई है जब मार्केट में पहले से शाओमी द्वारा 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस एक रेडमी फोन लाने की चर्चा गर्म है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 11 दिसंबर 2018 19:40 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन गेमिंग के दीवानों के लिए हो सकता है
  • Xiaomi का नया फोन Poco F1 का चीनी अवतार हो सकता है
  • Xiaomi एक 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर भी काम कर रही है
Xiaomi Play नाम के एक स्मार्टफोन पर काम चल रहा है। इस हैंडसेट को 24 दिंसबर को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। ताज़ा जानकारी ऐसे समय पर आई है जब मार्केट में पहले से शाओमी द्वारा 48 मेगापिक्सल कैमरे से लैस एक रेडमी स्मार्टफोन लाने की चर्चा गर्म है। यह स्मार्टफोन ग्लास बैक के साथ आएगा और इसकी कीमत 2,000 चीनी युआन (करीब 20,800 रुपये) के आसपास होगी।

एक चीनी टिप्सटर ने Weibo पर दावा किया है कि Xiaomi 24 दिसंबर को Xiaomi Play स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। पता चला है कि कंपनी 17 दिसंबर से 26 दिसंबर के बीच एक इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। स्मार्टफोन के बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है। हालांकि, इसका नाम Xiaomi Play होने का दावा किया गया है। संभव है कि कंपनी मी और रेडमी सीरीज़ के अलावा नई सीरीज़ को मार्केट में उतारे।

शाओमी प्ले के नाम से प्रतीत होता है कि यह स्मार्टफोन गेमिंग के दीवानों के लिए होगा। हालांकि, यह भी गौर करना होगा कि मार्केट में पहले से कंपनी ब्लैक शार्क ब्रांड के तहत गेमिंग फोन लाती है। हो सकता है कि कंपनी का यह फोन जून महीने में चीन में लॉन्च किए गए Honor Play को चुनौती देगा। Honor ब्रांड का यह हैंडसेट जीपीयू टर्बो के साथ आता है। इसमें हुवावे हाइसिलिकॉन किरिन 970 प्रोसेसर है। यह बिल्ट-इन न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट से लैस है।

Playfuldroid की मानें तो Xiaomi का नया फोन Poco F1 का चीनी अवतार हो सकता है। याद रहे कि शाओमी पोको एफ1 को अगस्त 2018 में 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। यह स्मार्टफोन 6.18 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है। इस स्मार्टफोन को हाल ही में एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित MIUI 10.1 ग्लोबल स्टेबल रॉम के साथ आता है।

Xiaomi Play के अलावा Xiaomi एक 48 मेगापिक्सल कैमरा फोन पर काम कर रही है। यह शाओमी की रेडमी सीरीज़ का हिस्सा है। स्मार्टफोन ग्लास बैक डिज़ाइन और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर के साथ आएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Play, Xiaomi

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Moto G Max लॉन्च हुआ 5200mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के पहले ट्रिलिनेयर बने Elon Musk, SpaceX के शेयर्स ने बढ़ाई वेल्थ
  2. Samsung Galaxy A27 5G में हो सकता है 6.7 इंच डिस्प्ले, 5,000mAh की बैटरी
  3. 48 पैसे में बनवाओ वीडियो! लॉन्च हुआ भारत का अपना वीडियो AI मॉडल
  4. एक Samsung TV खरीदो, दूसरा TV फ्री पाओ! कुछ मॉडल्स के साथ मिलेगा ₹93,000 का Soundbar
  5. Apple के आगामी MacBook में मिल सकता है टचस्क्रीन डिस्प्ले
  6. XElectron ने लॉन्च किया 180Hz के रिफ्रेश रेट के साथ पोर्टेबल गेमिंग मॉनिटर
  7. Google का खूबसूरत Home Smart Speaker अगले हफ्ते हो सकता है लॉन्च! बड़ा खुलासा
  8. Tata Motors की Sierra EV जल्द होगी लॉन्च, 75 kWh तक हो सकती है बैटरी
  9. Flipkart June Epic Sale: Samsung Galaxy S25 Edge की कीमत हो गई आधी! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  10. अब AI करेगा आपकी तरफ से पेमेंट! भारत में लॉन्च हुआ नया UPI प्रोटोकॉल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.