Poco F1, Redmi 7 और Redmi Y3 समेत कई Xiaomi फोन पर बंपर डिस्काउंट

Mi Days Sale: Amazon पर मी डेज़ सेल और मी डॉट कॉम पर Mi Super Sale का आगाज़ हो चुका है। जानें Xiaomi स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट के बारे में।

Poco F1, Redmi 7 और Redmi Y3 समेत कई Xiaomi फोन पर बंपर डिस्काउंट

Mi Sale: Poco F1, Redmi 7 और Redmi Y3 समेत कई Xiaomi फोन पर बंपर डिस्काउंट

ख़ास बातें
  • Amazon पर चल रही Mi Days Sale
  • Mi.com पर चल रही Mi Super Sale
  • मी डेज़ सेल और मी सुपर सेल 18 नवंबर तक
विज्ञापन
Mi Days Sale: Amazon पर मी डेज़ सेल का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न पर चल रही मी डेज़ सेल में कई Xiaomi स्मार्टफोन पर डील्स और डिस्काउंट मिल रहा है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Mi Sale अमेज़न पर 18 नवंबर तक चलेगी। HDFC Bank डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Xiaomi ने अपनी आधिकारिक साइट Mi.com पर भी Mi Super Sale का आयोजन किया है। मी सुपर सेल भी 18 नवंबर तक चलेगी।
 

Mi Days Sale: मी डेज़ सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

सबसे पहले बात मी डेज़ सेल की। Redmi 7A के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वेरिएंटट को 5,499 रुपये और 2 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 5,799 रुपये की कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। इसका मतलब रेडमी 7ए पर 500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। Redmi Y3 डिस्काउंट के बाद 7,999 रुपये तो वहीं Mi A2 छूट के बाद 8,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

डिस्काउंट के बाद Redmi 7 का 2 जीबी रैम वेरिएंट 6,999 रुपये और 3 जीबी रैम वेरिएंट 7,999 रुपये में बेचा जा रहा है। Xiaomi Mi A3 पर छूट तो नहीं मिल रही है लेकिन पुराना फोन एक्सचेंज करने पर डिस्काउंट और ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी सुविधा उपलब्ध है।

Poco F1 पर छूट के बाद इसका 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 15,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 18,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।
 

Mi Super Sale: मी सुपर सेल में स्मार्टफोन पर डिस्काउंट

अब बात मी सुपर सेल में शाओमी स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट की। रेडमी 7ए, रेडमी वाई3, रेडमी 7 और पोको एफ1 की कीमतों में कटौती समान है। मी सेल में Redmi K20 और Redmi K20 Pro को भी डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। रेडमी के20 की कीमत में 2,000 रुपये की कटौती की गई है, इसका 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 19,999 रुपये में मिल रहा है।

रेडमी के20 प्रो का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 25,999 रुपये की प्रभावी कीमत के साथ लिस्ट किया गया है। डिस्काउंट के बाद Redmi Note 7 Pro का 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 13,999 रुपये और 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,999 रुपये के साथ बेचा जा रहा है।

इसका मतलब सेल के दौरान प्रभावी रूप से 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है। मी डॉट कॉम पर 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 1,000 रुपये का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट भी है। Redmi Note 7S के 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को छूट के बाद 8,999 रुपये और 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 9,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसका मतलब प्रभावी रूप से 2,000 रुपये तक की कटौती की गई है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  3. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  4. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  5. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  6. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  7. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  8. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  9. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  10. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »