Xiaomi Redmi 4 और Mi Max 2 पर 2,000 रुपये तक की छूट

स्मार्टफोन कैटेगरी में अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। शाओमी के लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 अमेज़न इंडिया से छूट में खरीदा जा सकता है। वहीं मिड-रेंज स्मार्टफोन मी मैक्स 2 भी पेटीएम से कम कीमत में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 15:29 IST
अगर आप भी स्मार्टफोन खरीदने के इच्छुक हैं तो यह बिल्कुल सही समय है। त्यौहारी सीज़न के चलते ई-कॉमर्स कंपनियां लगतार बड़ी सेल का आयोजन कर रही हैं। स्मार्टफोन कैटेगरी में अलग-अलग कंपनियों के स्मार्टफोन पर ग्राहकों को शानदार ऑफर दिए जा रहे हैं। शाओमी के लोकप्रिय बजट स्मार्टफोन Redmi 4 अमेज़न इंडिया से छूट में खरीदा जा सकता है। वहीं मिड-रेंज स्मार्टफोन Mi Max 2 भी पेटीएम से कम कीमत में खरीदने के लिए उपलब्ध है।

सबसे पहले बात करते हैं शाओमी रेडमी 4 की। शाओमी का यह स्मार्टफोन अमेज़न इंडियन ग्रेट फेस्टिवल सेल के दौरान कम कीमत में उपलब्ध कराया गया है। रेडमी 4 32 जीबी वेरिएंट को 8,499 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये) में खरीदा जा सकता है। जबकि रेडमी 4 का 64 जीबी वेरिएंट 1,500 रुपये की छूट के साथ 9,499 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन को 10,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।
 

बात करें शाओमी मैक्स 2 की तो पेटीएम पर इस स्मार्टफोन का 64 जीबी वेरिएंट 14,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फैबलेट को कंपनी ने 16,999 रुपये में उपलब्ध कराया था। यानी फोन पर 2,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। कंपनी द्वारा बनाया गया नया कीर्तिमान यही इशारा करता है। दरअसल, Xiaomi ने सितंबर महीने में 1 करोड़ से ज़्यादा हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। यह जानकारी कंपनी के सीईओ ली जून ने दी। यह पहला मौका है जब कंपनी ने एक महीने में इतने सारे हैंडसेट मार्केट में उपलब्ध कराए हैं। कंपनी द्वारा उपलब्ध कराए गए स्मार्टफोन का बड़ा हिस्सा भारतीय मार्केट में बिका है। हाल ही में आयोजित फ्लिपकार्ट और अमेज़न इंडिया की त्योहारी सेल में मात्र दो दिन में कंपनी ने 10 लाख से ज़्यादा हैंडसेट बेचने का दावा किया था। सबसे ज़्यादा बिक्री शाओमी रेडमी नोट 4 की हुई है।
Advertisement



Advertisement
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality
  • Compact body
  • Solid battery performance
  • Excellent value for money
  • Bad
  • Average camera performance
  • Hybrid dual-SIM
  • Limited availability
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.00 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4100 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 6.0.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1280 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium looks and solid build quality
  • Battery life is impressive
  • Overall performance is decent
  • Quick charging support
  • Bad
  • Too bulky for any pocket
  • Hybrid dual-SIM slot
  • Camera could have been better
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.44 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  6. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.