Xiaomi की नई सेवा, नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराना फोन करें एक्सचेंज

भारतीय मार्केट में पकड़ और मजबूत करने व अपने हैंडसेट की बिक्री बढ़ाने के लिए शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया। चीनी कंपनी ने नए शाओमी स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी की है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 नवंबर 2017 12:01 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया
  • हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी
  • इस एक्सचेंज ऑफर का फायदा मी स्टोर होम में मिलेगा
भारतीय मार्केट में पकड़ और मजबूत करने व अपने हैंडसेट की बिक्री बढ़ाने के लिए शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया। चीनी कंपनी ने नए शाओमी स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी की है। हाल ही में आई आईडीसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि इस साल की तीसरी तीमाही में सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सैमसंग के साथ शाओमी पहले स्थान पर काबिज हो गई है।

मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, नए Xiaomi स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार पास के किसी भी मी स्टोर होम जाना होगा। यहां पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकता है। कैशीफाई की टीम ग्राहक के पुराने हैंडसेट की कीमत लगाएगी और इसके बाद ग्राहकों को नए शाओमी स्मार्टफोन पर दिए जाने वाली छूट के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि एक्सचेंज में पुराने फोन की कीमत कैशीफाई ऐप के आधार पर तय होगी। इसका मतलब है कि मी होम स्टोर जाने से पहले ही आप कैशीफाई की वेबसाइट पर जाकर अपने हैंडसेट की एक्सचेंज वैल्यू जान सकते हैं।
Advertisement

ग्राहक चाहें तो शाओमी स्मार्टफोन खरीदने से पहले पुराने फोन के लिए पिकअप सेवा की भी सुविधा ले सकते हैं। यह सेवा कैशीफाई देगी और पिकअप फोन के लोकेशन से होगा। इस परिस्थिति में ग्राहक को खरीदारी के लिए हैंडसेट की सारी कीमत मी होम स्टोर में चुकानी होगी। वहीं, कैशीफाई उन्हें पुराने फोन की कीमत बाद में देगा।

गौर करने वाली बात है कि आपके पुराने फोन की कीमत कैशीफाई की टीम तय करेगी। कीमत हैंडसेट की स्थिति और मार्केट वैल्यू पर निर्भर करेगा।
इसके अलावा मी स्टोर में किसी भी शाओमी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए सिर्फ एक हैंडसेट को एक्सचेंज किया जा सकता है। इसके अलावा वही फोन एक्सचेंज होंगे जिनका ज़िक्र कैशीफाई के पोर्टफोलियो में है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने लॉन्च किए ₹969 के TWS ईयरबड्स, नॉइस कैंसलेशन फीचर के साथ मिलेगी 30 घंटे की बैटरी
  2. 13.36 इंच बड़ी स्क्रीन, 6 स्पीकर, 14700mAh बैटरी वाला टैबलेट इस कंपनी ने किया लॉन्च
  3. 30,000mAh की विशाल बैटरी वाले पावर बैंक, फोन, लैपटॉप सब होगा चार्ज, कीमत ₹1400 से भी कम
  4. Huawei Mate X8 होगा 24 नवंबर को लॉन्च, Kirin 9050 Pro चिप के साथ मिल सकती है 6000mAh बैटरी!
  5. ₹18,999 में मिल रहा 8000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन
  6. 7000mAh बैटरी वाले 5 स्मार्टफोन, कीमत ₹12 हजार से भी कम, डिस्काउंट अलग से
  7. Asus ExpertBook A7 का सस्ता वेरिएंट ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 14 इंच डिस्पले, 8GB रैम, 24 घंटे की बैटरी!
  8. Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लैगशिप फोन ₹4000 डिस्काउंट पर, यहां से खरीदें
  9. ₹3750 डिस्काउंट पर मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  10. Airtel ने कर दिया प्राइस गेम! ₹299 का प्लान लौटा, लेकिन अब मिलेगा 28GB डेटा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.