Xiaomi की नई सेवा, नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराना फोन करें एक्सचेंज

भारतीय मार्केट में पकड़ और मजबूत करने व अपने हैंडसेट की बिक्री बढ़ाने के लिए शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया। चीनी कंपनी ने नए शाओमी स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी की है।

Xiaomi की नई सेवा, नए स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराना फोन करें एक्सचेंज
ख़ास बातें
  • शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया
  • हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी
  • इस एक्सचेंज ऑफर का फायदा मी स्टोर होम में मिलेगा
विज्ञापन
भारतीय मार्केट में पकड़ और मजबूत करने व अपने हैंडसेट की बिक्री बढ़ाने के लिए शाओमी ने मंगलवार को मी एक्सचेंज प्रोग्राम का ऐलान किया। चीनी कंपनी ने नए शाओमी स्मार्टफोन खरीदने के लिए पुराने हैंडसेट एक्सचेंज करने की खातिर दिल्ली की कंपनी कैशीफाई के साथ साझेदारी की है। हाल ही में आई आईडीसी रिपोर्ट से खुलासा हुआ था कि इस साल की तीसरी तीमाही में सबसे ज़्यादा स्मार्टफोन बेचने में सैमसंग के साथ शाओमी पहले स्थान पर काबिज हो गई है।

मी एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत, नए Xiaomi स्मार्टफोन खरीदने के लिए ग्राहकों को अपनी सुविधा के अनुसार पास के किसी भी मी स्टोर होम जाना होगा। यहां पर पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज किया जा सकता है। कैशीफाई की टीम ग्राहक के पुराने हैंडसेट की कीमत लगाएगी और इसके बाद ग्राहकों को नए शाओमी स्मार्टफोन पर दिए जाने वाली छूट के बारे में बताया जाएगा। बता दें कि एक्सचेंज में पुराने फोन की कीमत कैशीफाई ऐप के आधार पर तय होगी। इसका मतलब है कि मी होम स्टोर जाने से पहले ही आप कैशीफाई की वेबसाइट पर जाकर अपने हैंडसेट की एक्सचेंज वैल्यू जान सकते हैं।

ग्राहक चाहें तो शाओमी स्मार्टफोन खरीदने से पहले पुराने फोन के लिए पिकअप सेवा की भी सुविधा ले सकते हैं। यह सेवा कैशीफाई देगी और पिकअप फोन के लोकेशन से होगा। इस परिस्थिति में ग्राहक को खरीदारी के लिए हैंडसेट की सारी कीमत मी होम स्टोर में चुकानी होगी। वहीं, कैशीफाई उन्हें पुराने फोन की कीमत बाद में देगा।

गौर करने वाली बात है कि आपके पुराने फोन की कीमत कैशीफाई की टीम तय करेगी। कीमत हैंडसेट की स्थिति और मार्केट वैल्यू पर निर्भर करेगा।
इसके अलावा मी स्टोर में किसी भी शाओमी स्मार्टफोन को खरीदने के लिए सिर्फ एक हैंडसेट को एक्सचेंज किया जा सकता है। इसके अलावा वही फोन एक्सचेंज होंगे जिनका ज़िक्र कैशीफाई के पोर्टफोलियो में है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »