Xiaomi Mi Play लॉन्च, दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच से है लैस

Xiaomi Mi Play हैंडसेट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन कंपनी की प्ले सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है। Xiaomi के अन्य फोन से अलग Xiaomi Mi Play वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है।

Xiaomi Mi Play लॉन्च, दो रियर कैमरे और वाटरड्रॉप नॉच से है लैस
ख़ास बातें
  • 5.84 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है Xiaomi Mi Play में
  • Xiaomi Mi Play की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है
  • हीलियो पी35 प्रोसेसर और 4 जीबी रैम के साथ आएगा शाओमी मी प्ले
विज्ञापन
Xiaomi Mi Play हैंडसेट को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। नया स्मार्टफोन कंपनी की प्ले सीरीज़ का पहला स्मार्टफोन है। Xiaomi के अन्य फोन से अलग Xiaomi Mi Play वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है। स्मार्टफोन में पिछले हिस्से पर ग्रेडिएंट फिनिश है। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
 

Xiaomi Mi Play की कीमत

शाओमी मी प्ले की कीमत चीन में 1,099 चीनी युआन (करीब 11,100 रुपये) है। यह 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज से लैस है। स्मार्टफोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और ट्वाइलाइट गोल्ड के साथ ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा। Xiaomi ने इस फोन को भारतीय मार्केट में लाने के बारे में अभी कुछ जानकारी नहीं दी है।
 

Xiaomi Mi Play स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) शाओमी मी प्ले आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। इसमें 5.84 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है, 19:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। ग्राफिक्स के लिए IMG GE8320 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

Xiaomi Mi Play में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर एफ/2.2 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 2 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ एलईडी फ्लैश दिया गया है। सेल्फी के लिए शाओमी मी प्ले में 8 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है।

Xiaomi Mi Play की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा। कनेक्टिविटी के लिए स्मार्टफोन 4जी वीओेएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट से लैस है। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट, जियोमैगनेटिक और जायरोस्कोप जैसे सेंसर्स इस फोन का हिस्सा हैं। पिछले हिस्से पर एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी से लैस है और इसका डाइमेंशन 147.76×71.89×7.8 मिलीमीटर है।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.84 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.1 Oreo
रिज़ॉल्यूशन1080x2280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  2. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  4. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  5. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  6. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  7. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  8. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  9. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  10. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »