Xiaomi Mi Note 3 में दो रियर कैमरे होने की उम्मीद, इसी महीने हो सकता है लॉन्च

शाओमी मी नोट 3 के बारे में पिछले दिनों में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। और अब एक ताजा लीक से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस लीक से यह भी खुलासा होता है कि शाओमी मी नोट 3 में सैमसंग का बनाया हुआ 2के ओलेड स्क्रीन होगा।

Xiaomi Mi Note 3 में दो रियर कैमरे होने की उम्मीद, इसी महीने हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • मी नोट 3 को तीसरी तिमाही के आख़िर में लॉन्च किया जा सकता है
  • पिछले साल लॉन्च हुआ मी नोट 2 अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है
  • मी नोट 3 में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने का खुलास हुआ है
विज्ञापन
शाओमी मी नोट 3 के बारे में पिछले दिनों में कई बार लीक में जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। और अब एक ताजा लीक से पता चलता है कि इस स्मार्टफोन को इसी महीने लॉन्च किया जा सकता है। इस लीक से यह भी खुलासा होता है कि शाओमी मी नोट 3 में सैमसंग का बनाया हुआ 2के ओलेड स्क्रीन होगा। अगर ऐसा होता है तो पिछले वेरिएंट की तुलना में यह एक बड़ा अपग्रेड होगा।

MyDrivers की रिपोर्ट के अनुसार, शाओमी मी नोट 3 अपने तय समय से कुछ वक्त पहले (तीसरी तिमाही के आख़िर में) लॉन्च किया जा सकता है। जिसका मतलब है कि इस स्मार्टफोन को अगस्त या सितंबर में किसी भी समय लॉन्च किया जा सकता है, जो कि पिछले साल लॉन्च हुए मी नोट 2 से बहुत जल्दी है। याद दिला दें कि, शाओमी मी नोट 2 स्मार्टफोन को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था और इसे नवंबर में उपलब्ध कराया गया था।

इसके अलावा, रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मी नोट 3 में सबसे बड़ा बदलाव होगा, इसमे दिया जाने वाले 2के (1440x2560 पिक्सल्स) ओलेड स्क्रीन, जिसे सैमसंग ने बनाया है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस स्मार्टफोन में टॉप-एंड स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम दिया जाएगा।

शाओमी मी नोट 3 के कुछ दूसरे स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, इसमें एक 5.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 128 जीबी स्टोरेज और 4000 एमएएच बैटरी है। इसके अलावा, मी नोट 3 में 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप है जबकि 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

डिज़ाइन की बात करें तो, मी नोट 3 में एक फ्रंट पैनल होने की ख़बरें हैं जो बेज़ल-लेस डिस्प्ले से लैस होगा। इस फोन में स्क्रीन के नीचे एक होम बटन दिया जा सकता है जिसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जाएगा। जैसा कि हमने बताया कि, कथित मी नोट 3 की सबस बड़ी ख़ासियत इसमें दिया जाने वाला डुअल कैमरा सेटअप होगा, जैसा कि पहले शाओमी मी 6 में देखा जा चुका है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  8. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  13. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »