शाओमी मी नोट 2 सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, 14 सितंबर को हो सकता है लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 सितंबर 2016 10:07 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 के चीन की 3सी से सर्टिफाइड होने की खबरें हैं
  • मी नोट 2 को 14 सितंबर को लॉन्च किया जा सकता है
  • स्मार्टफोन में एक डुअल एज डिस्प्ले हो सकता है
शाओमी मी नोट 2 को लेकर पिछले कई हफ्तों से लीक में खबरें सामने आ रही हैं। पिछले महीने इस स्मार्टफोन की तस्वीरें ऑनलाइन लीक हुईं थीं। अब एक नई रिपोर्ट में इस स्मार्टफोन के चीन की सर्टिफिकेशन अथॉरिटी 3सी से सर्टिफाइड होने का खुलासा हुआ है। इसका मतलब है कि शाओमी मी नोट 2 को 14 सितंबर को लॉन्च होने की खबरें सच साबित हो सकती हैं।

प्लेफुल ड्रॉयड की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी नोट 2 को आधिकारिक तौर पर चीनी 3सी अथॉरिटी द्वारा सर्टिफिकेशन मिल गया है। अब इस स्मार्टफोन को देश में बेचने के लिए सिर्फ टीना सर्टिफिकेशन की जरूरत है।

पिछले लीक में शाओमी मी नोट 2 में एक डुअल-एज स्क्रीन (सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तरह) और डुअल रियर कैमरा होने का पता चला था। इस फोन के फुल मेटल बॉडी में आने की उम्मीद है और इसमें 5.5 इंच ओलेड स्क्रीन हो सकता है।

इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होने की उम्मीद है। इस फोन में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3600 एमएएच की बैटररी, दो स्पीकर ग्रिल और फ्रंट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
Advertisement

64 जीबी वाले शाओमी मी नोट 2 की कीमत 2,499 (करीब 25,000 रुपये) और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) होने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi Mi Note 2, Xiaomi, Mobiles, Android

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  2. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  2. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  3. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  4. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  5. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  8. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  10. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.