Xiaomi No.1 Mi Fan Sale आज से, 1 रुपये में मिलेंगे स्मार्टफोन

शाओमी क्रिसमस और नए साल के मौके पर मी फैन सेल का आयोजन कर रही है। कंपनी का इरादा अपने मी प्रशंसकों को कुछ ख़ास ऑफर देने की है। मी फैन सेल का आयोजन बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह सेल 21 दिसंबर तक चलेगी।

Xiaomi No.1 Mi Fan Sale आज से, 1 रुपये में मिलेंगे स्मार्टफोन
ख़ास बातें
  • शाओमी के कई लोकप्रिय हैंडसेट सेल के दौरान बेचे जाएंगे
  • सेल में स्मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्सेसरी छूट के साथ उपलब्ध होंगे
  • कंपनी हर दिन दोपहर 2 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल आयोजित करेगी
विज्ञापन
शाओमी क्रिसमस और नए साल के मौके पर मी फैन सेल का आयोजन कर रही है। कंपनी का इरादा अपने मी प्रशंसकों को कुछ ख़ास ऑफर देने की है। मी फैन सेल का आयोजन बुधवार दोपहर 12 बजे शुरू होगा। यह सेल 21 दिसंबर तक चलेगी। कंपनी ने जानकारी दी है कि मीडॉटकॉम पर आयोजित होने वाली सेल में स्मार्टफोन, पावर बैंक, कवर और एक्सेसरी छूट के साथ उपलब्ध होंगे। इस सेल में शाओमी के कई लोकप्रिय हैंडसेट छूट के साथ उपलब्ध कराए जाएंगे। कंपनी हर दिन दोपहर 2 बजे 1 रुपये वाली फ्लैश सेल आयोजित करेगी। कंपनी स्मार्टफोन, वीआर हेडसेट, राउटर और फिटनेस बैंड को 1 रुपये में बेचेगी। ग्राहकों के पास हर दिन सुबह 10 बजे डिस्काउंट कूपन पाने का भी मौका होगा।

आइए सबसे पहले डिस्काउंट में मिलने वाले स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं। सेल के दौरान, बुधवार को Xiaomi Mi MIX 2 को 32,999 रुपये में बेचा जाएगा। इसकी एमआरपी 35,999 रुपये है। वहीं, Xiaomi Mi Max 2 को 14,999 रुपये की जगह 12,999 रुपये में बेचा जाएगा। Xiaomi Redmi 4 बुधवार को 1,000 रुपये की छूट के साथ बेचा जाएगा। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि कौन सा वेरिएंट किस कीमत में उपलब्ध होगा। Xiaomi Redmi Note 4 और Redmi Y1 Lite को भी डिस्काउंट के लिए लिस्ट किया गया है। लेकिन छूट की राशि स्पष्ट नहीं है। बुधवार को दोपहर 12 बजे शाओमी मी ए1 स्पेशल एडिशन रेड, शाओमी रेडमी 5ए और शाओमी रेडमी वाई1 मी डॉट कॉम पर बिकने के लिए उपलब्ध होंगे।

Xiaomi ने केस और कवर पर 100 रुपये तक की छूट की घोषणा की है। अन्य एक्सेसरी की बात करें तो 20000 एमएएच मी पावर बैंक 2आई बुधवार को 1,999 रुपये की जगह 1,499 में बिकेगा। वहीं, 10000एमएएच का मी पावर बैंक 2आई 1,199 रुपये की जगह 799 रुपये में उपलब्ध होगा। Mi Band HRX Edition Black को इसी दिन 1,299 रुपये में बेचा जाएगा।

बुधवार और गुरुवार को होने वाली 1 रुपये की फ्लैश सेल के लिए अभी 6 प्रोडक्ट को लिस्ट किया गया है। यह तो तय है कि इनकी संख्या बेहद ही सीमित होगी। ये प्रोडक्ट हैं- शाओमी रेडमी 5ए (2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वीआर 2 प्ले डार्क ग्रे, मी राउटर 3सी व्हाइट, रेडमी वाई1 लाइट ( 2 जीबी रैम, 16 जीबी स्टोरेज, गोल्ड कलर वेरिएंट), मी वाई-फाई रीपीटर 2 व्हाइट, और मी बैंड-एचआरएक्स एडिशन ब्लैक। इसके अलावा अगर ग्राहक मोबिक्विक वॉलेट का इस्तेमाल करते हैं तो उनके पास 4,000 रुपये तक सुपरकैश जीतने का मौका होगा। इसके अलावा 3 महीने के लिए हंगामा प्ले सब्सक्रिप्शन मिलेगा और 12 महीने के लिए हंगामा म्यूजिक का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »