शाओमी मी नोट 2 और मी नोट 2 प्रो अगले महीने हो सकते हैं लॉन्च

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 29 सितंबर 2016 17:38 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 2 अक्टूबर के आखिर में लॉन्च हो सकता है
  • मी नोट 2 का एक प्रो वेरिएंट भी लॉन्च किया जा सकता है
  • शाओमी ने हाल ही में मी 5एस और मी 5एस प्लस लॉन्च किए हैं
शाओमी मी 5एस और मी 5एस प्लस लॉन्च करने के बाद कंपनी अब मी नोट 2 और मी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। खबर  है कि मी नोट 2 और मी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन अक्टूबर में लॉन्च किए जा सकते हैं।

विश्लेषक पैन जियुतांग के मुताबिक, शाओमी अगले महीने के अंत तक दो ने स्मार्टफोन पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी इन स्मार्टफोन को कई सारे कलर वेरिएंट में लॉन्च करेगी। हालांकि अभी तक इन स्मार्टफोन के कलर वेरिएंट के बारे में कोई सटीक और आधिकारिक जानकारी नहीं मिली है। लेकिन मी नोट 2 और मी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन के बारे में पिछले काफी समय से लीक और खबरें सामने आ चुकी हैं।

शाओमी मी नोट 2 प्रो स्मार्टफोन में 5.5 इंच एमोलेड डिस्प्ले, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में 8 जीबी रैम हो सकता है। फोन की इनबिल्ट स्टोरेज 256 जीबी हो सकती है। हालांकि, शाओमी इस स्मार्टफोन के कम स्टोरेज वाले वेरिएंट भी लॉन्च कर सकती है। इस स्क्रीनशॉट से लीक हुई सबसे खास जानकारी है इस फोन का एंड्रॉयड 7.0 नूगा के साथ आना। यह फोन शाओमी के मीयूआई 8 पर चलेगा। इस फोन में 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 3700 एमएएच बैटरी होने की खबरें हैं।

बात करें शाओमी मी नोट 2 की तो इसमें एक डुअल-एज स्क्रीन (सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की तरह) और डुअल रियर कैमरा होने का पता चला था। इस फोन के फुल मेटल बॉडी में आने की उम्मीद है और इसमें 5.5 इंच ओलेड स्क्रीन हो सकता है।

इस स्मार्टफोन को 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज व 6 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में स्नैपड्रैगन 821 चिपसेट होने की उम्मीद है। इस फोन में एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3600 एमएएच की बैटररी, दो स्पीकर ग्रिल और फ्रंट में एक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  3. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  4. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  7. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
  8. WhatsApp चैट लिस्ट होगी क्लीन, बिजनेस चैट्स जाएंगी अलग सेक्शन में!
  9. Honor के आगामी स्मार्टफोन में मिल सकती है 11,000mAh की जंबो बैटरी
  10. PS Plus Game Catalogue: अप्रैल में फ्री खेलने को मिलेंगे कई नए गेम्स, Horizon Zero Dawn भी शामिल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.