शाओमी मी नोट 2 की तस्वीरें लीक, 6 जीबी रैम से हो सकता है लैस

शाओमी मी नोट 2 की तस्वीरें लीक, 6 जीबी रैम से हो सकता है लैस
विज्ञापन
शाओमी के आने वाले स्मार्टफोन मी नोट 2 को लेकर लगातार लीक में जानकारी सामने आरही है। अब इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले और प्रोसेसर को लेकर नई लीक तस्वीरों में पता चला है। पिछले हफ्ते ही शाओमी ने चीन में अपना रेडमी नोट 4 स्मार्टफोन लॉन्च किया है।

नए लीक स्क्रीनशॉट और जाने-माने टिप्सटर @Kjuma ने वीबो पर इस डिवाइस की तस्वीरें पोस्ट की हैं। इन तस्वीरों से खुलासा हुआ है कि मी नोट 2 में 5.5 इंच कर्व्ड डिस्प्ले होने की उम्मीद है। इसके अलावा यह 1080 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन व क्वाडएचडी के साथ दो वेरिएंट में आएगा। स्क्रीनशॉट में दिए गए स्पेसिफिकेशन से इस फोन के स्नैपड्रैगन 821 प्रोसेसर व 6 जीबी रैम के साथ आने का भी पता चलता है।

इन तस्वीरों से जानकारी मिलती है कि यह स्मार्टफो मेटल बॉडी डिज़ाइन के साथ आएगा और इसमें रियर कैमरा होगा। इसके अलावा एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी इस फोन में दिया जा सकता है जिसके आगे की तरफ फिज़िकल होम बटन में इंटिग्रेट होने की उम्मीद है।

पिछली खबरों में मी नोट 2 में 4000 एमएएच की बैटरी, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और '3डी टच' डिस्प्ले आने का पता चला था।

पुरानी रिपोर्ट से जानकारी मिली है कि इस हैंडसेट को दो वेरिएंट लॉन्च किए जाएंगे। 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 2,499 चीनी युआन (करीब 25,000 रुपये) होगी। 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट 2,799 चीनी युआन (करीब 28,000 रुपये) में उपलब्ध कराया जाएगा।

फिलहाल शाओमी ने मी नोट 2 के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है लेकिन उम्मीद है कि कंपनी इस स्मार्टफोन को जल्द लॉन्च कर सकती है।


 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सस्ती EV की तलाश? ₹4.69 लाख से शुरू होती हैं ये इलेक्ट्रिक कारें, कुछ में मिलती है 400km+ रेंज
  2. Flipkart Freedom Sale में स्मार्टफोन और लैपटॉप पर धांसू डिस्काउंट, अभी से जानें डील्स के बारे में
  3. Amazon Great Freedom Sale: स्मार्टफोन, लैपटॉप मिलेंगे बंपर सस्ते, डील्स का हुआ खुलासा, अभी से कर लें तैयारी
  4. Hero Motocorp ने लॉन्च किया Vida VX2 Go FB, जानें फीचर्स, प्राइस
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  6. Sony के वायरलैस हेडफोन्स नए, खूबसूरत Olive Grey फिनिश में अगले हफ्ते होंगे लॉन्च!
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी! फिर लीक हुए स्पेसिफिकेशंस
  8. 7,000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ Honor का लेटेस्ट फोन हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  10. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »