Xiaomi Mi Mix 3 इस दिन हो सकता है लॉन्च

Mi Mix 3 बिना बेज़ल डिजाइन के साथ आएगा और डिस्प्ले में नॉच नहीं होगा। इस फोन की एक तस्वीर लीक हुई है जो फोन के प्रमोशनल पोस्टर की लगती है।

विज्ञापन
Sumit Chakraborty, अपडेटेड: 3 अगस्त 2018 11:39 IST
ख़ास बातें
  • पतले बेज़ल वाले डिस्प्ले के लिए जानी जाती है शाओमी की मी मिक्स सीरीज़
  • मी मिक्स 3 हैंडसेट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है Xiaomi
  • Xiaomi Mi Mix 3 को सितंबर में लॉन्च किए जाने की खबर
शाओमी के आगामी स्मार्टफोन मी मिक्स 3 को लेकर अहम जानकारी सामने आई है। एक नई रिपोर्ट से मी मिक्स 3 के लॉन्च होने की तारीख का संकेत मिला है। लीक रिपोर्ट की मानें तो Xiaomi Mi Mix 3 को 15 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा। Mi Mix 3 बिना बेज़ल डिजाइन के साथ आएगा और डिस्प्ले में नॉच नहीं होगा। गौरतलब है कि इससे पहले भी एक लीक टीजर से भी इस बात का संकेत मिला था कि शाओमी का यह हैंडसेट सितंबर में लॉन्च हो सकता है। Xiaomi की Mi Mix सीरीज को बिना बेज़ल वाले फ्रंट पैनल के लिए जाना जाता है।

Oppo और Vivo के नक्शेकदम पर चलते हुए शाओमी भी अपने अगले स्मार्टफोन मी मिक्स 3 में पॉप-अप कैमरा दे सकती है। एंड्रॉयडप्योर वेबसाइट ने Xiaomi Mi Mix 3 की एक तस्वीर लीक की है जो फोन के प्रमोशनल पोस्टर की है। हालांकि, इस तस्वीर में फोन का सिर्फ निचला हिस्सा दिखाई दे रहा है। सामने आई तस्वीर को देखकर पता चलता है कि स्मार्टफोन के फ्रंट पैनल पर पतले बेज़ल हो सकते हैं। हालांकि, इससे पहले लॉन्च हुए Xiaomi Mi Mix और Mi Mix 2 के फ्रंट पैनल निचले हिस्से पर बेज़ल था। जहां पर सेल्फी कैमरे और कुछ सेंसर को जगह मिली थी। मजेदार बात तो यह भी है कि ऐप्पल भी आईफोन 2018 मॉडल को इस दौरान लॉन्च कर सकती है।
Advertisement

मी मिक्स 3 में बिना बेज़ल वाली स्क्रीन मिलेगी जिसके निचला हिस्से का बॉर्डर चौड़ा है। कहा जा रहा है कि फोन का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से बिना बेज़ल वाला होगा और यहां डिस्प्ले नॉच का इस्तेमाल नहीं किया गया है। Vivo NEX और Oppo Find X की तरह ही शाओमी भी अपने मी मिक्स 3 हैंडसेट में पॉप-अप सेल्फी कैमरा दे सकती है। 

हाल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मी मिक्स 3 (स्टैंडर्ड एडिशन) के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज की कीमत 510 डॉलर (लगभग 35,100 रुपये) होगी। वहीं, इसके सेरामिक एडिशन की कीमत 660 डॉलर (लगभग 45,400 रुपये) हो सकती है। 6 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज से लैस स्टैंडर्ड एडिशन की कीमत 555 डॉलर (लगभग 38,200 रुपये) होगी और इस वेरिेएंट का सेरामिक एडिशन 705 डॉलर (लगभग 48,500 रुपये) में आएगा। स्टैंडर्ड एडिशन वाले 8 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर (लगभग 41,300 रुपये) और इसके सेरामिक एडिशन की कीमत 750 डॉलर (लगभग 51,600 रुपये) होगी। स्टैंडर्ड एडिशन वाले 8 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 645 डॉलर (लगभग 44,400 रुपये) और इसके कैरामिक एडिनशन वाले वेरिएंट की कीमत 795 डॉलर (लगभग 54,700 रुपये) होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mi Mix 3, Mi Mix 3, xiaomi smartphones
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  5. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  2. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  3. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  6. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  7. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  8. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  9. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  10. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.