Xiaomi Mi Mix 3 का 5जी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, तस्वीर आई सामने

शाओमी प्रेजिडेंट ने Mi Mix 3 की एक तस्वीर को साझा किया है। तस्वीर में Mi Mix 3 स्मार्टफोन 5 जी नेटवर्क पर चलता दिखाई दे रहा है।

Xiaomi Mi Mix 3 का 5जी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च, तस्वीर आई सामने

Photo Credit: Weibo

Xiaomi Mi Mix 3 का 5 जी वेरिएंट जल्द हो सकता है लॉन्च

ख़ास बातें
  • शाओमी प्रेजिडेंट ने शेयर की Mi Mix 3 की एक तस्वीर
  • 6.4 इंच का फुल-एचडी+ ओलेड पैनल है Xiaomi Mi Mix 3 में
  • अगले साल लॉन्च हो सकता है Mi Mix 3 का 5G वेरिएंट
विज्ञापन
चीन की मोबाइल निर्माता कंपनी Xiaomi ने इस साल अक्टूबर में ही Xiaomi Mi Mix 3 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने जानकारी दी थी कि 2019 में शाओमी मी मिक्स 3 का 5जी वेरिएंट उतारा जाएगा। हाल ही में Xiaomi से प्रेसिडेंट लिन बिन ने एक तस्वीर साझा की। फोटो में Xiaomi Mi Mix 3 स्मार्टफोन 5जी नेटवर्क पर चलता दिखाई दे रहा है। याद रहे कि Mi Mix 3 हैडंसेट शाओमी की अनोखे डिज़ाइन वाली मी मिक्स सीरीज़ का चौथा हैंडसेट है। प्रमुख फीचर की बात करें तो यह हैंडसेट मैग्नेटिक स्लाइडिंग फ्रंट कैमरा, डुअल वर्टिकल कैमरा सेटअप, फ्रंट पैनल पर दो सेल्फी कैमरे और बिना नॉच वाला बेजल-लेस डिस्प्ले से लैस है।

शाओमी प्रेसिडेंट लिन बिन ने चीनी वेबसाइट Weibo पर तस्वीर को साझा किया है। यह इस बात का संकेत है कि Mi Mix 3 के 5जी वेरिएंट को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। तस्वीर में दाहिनी तरह ऊपर की ओर 5जी और बायीं तरफ एंड्रॉयड पाई लोगो दिखाई देगा। याद करा दें कि, मी मिक्स 3 लॉन्च इवेंट के दौरान कंपनी ने कहा था कि 2019 में यूरोपियन मार्केट के लिए Xiaomi Mi Mix 3 का 5जी वेरिएंट उतारा जाएगा।

तस्वीर के अलावा स्मार्टफोन से जुड़ी अन्य कोई जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है। Mi Mix 3 5G वेरिएंट का डिजाइन और स्पेसिफिकेशन मौजूदा मी मिक्स 3 से मिलते जुलते होंगे। सिक्योरिटी के लिए बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, 6.4 इंच (1080x2340 पिक्सल) फुल एचडी+ ओलेड पैनल, 10 जीबी रैम, स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, डुअल रियर और फ्रंट कैमरे के साथ फोन में जान फूंकने के लिए 3,850  एमएएच की बैटरी है। Xiaomi के अलावा OnePlus भी इस बात को कंफर्म कर चुकी है कि कंपनी अगले साल 5 जी वेरिएंट से पर्दा उठाएगी। उम्मीद है कि अगले साल मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2019 (MWC 2019) में वनप्लस 5 जी डिवाइस को लॉन्च कर सकती है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi, Xiaomi Mi Mix 3, Xiaomi Mi Mix 3 5G
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »