Xiaomi Mi Mix 3 होगा कैमरा स्लाइडर वाला फोन, 15 अक्टूबर को उठेगा पर्दा

Xiaomi के Mi Mix 3 हैंडसेट की लीक रिपोर्ट पिछले काफी समय से सामने आ रही हैं। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स 3 इस महीने की 15 तारीख को लॉन्च हो सकता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2018 17:06 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Find X की तरह मी मिक्स 3 में हो सकता है स्लाइडिंग कैमरा
  • Xiaomi Mi Mix 3 में होगी बेजल लेस डिस्प्ले
  • 20 मेगापिक्सल के सेल्फी कैमरे के साथ आ सकता है Mi Mix 3
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Mi Mix 3 हैंडसेट की लीक रिपोर्ट पिछले काफी समय से सामने आ रही हैं। हालांकि, अभी तक फोन पर से पर्दा नहीं उठा है। हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक, शाओमी मी मिक्स 3 इस महीने की 15 तारीख को लॉन्च हो सकता है। Xiaomi के प्रेसिडेंट लिन बिन ने अगस्त में इस बात को कंफर्म किया था Mi Mix 3 अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। 15 अक्टूबर को लॉन्च के बाद इस महीने के अंत तक फोन की बिक्री भी शुरू हो सकती है।

Weibo पर Mi Mix 3 का पोस्टर लीक हुआ है। पोस्टर में भी 15 अक्टूबर की और इशारा किया गया है और इवेंट का वेन्यू नानजिंग ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर है। यह जानकारी फिलहाल लीक पोस्टर के आधार पर है, शाओमी द्वारा अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मी मिक्स 3 को पहले 15 सितंबर को लॉन्च किया जाना था, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। एक अन्य तस्वीर (नीचे दिखाई दे रही तस्वीर) में Mi Mix 3 में  बेजल-लेस डिजाइन दिखाई दे रहा है। हाल ही में सामने आई लीक रिपोर्ट में कहा गया था कि Oppo Find X की तरह ही शाओमी का यह फोन कैमरा स्लाइडर के साथ आ सकता है। लेकिन ओप्पो फाइंड एक्स की तरह इसका कैमरा अपने आप स्लाइड नहीं होगा। मी मिक्स 3 में कैमरा स्लाइडर आपको खुद से ऊपर-नीचे करना होगा।
Advertisement
 

रिपोर्ट के मुताबिक, Mi Mix 3 के 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 510 डॉलर (लगभग 36,300 रुपये)। 6 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 555 डॉलर (लगभग 39,500 रुपये) और 8 जीबी/128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 600 डॉलर (लगभग 42,700 रुपये) हो सकती है। इसके अलावा एक प्रीमियम वेरिएंट है जो 8 जीबी और 256 जीबी से लैस हो सकता है, इसकी कीमत 645 डॉलर (लगभग 45,900 रुपये) होने की संभावना है। अब बात स्पेसिफिकेशन की। शाओमी मी मिक्स 3 में सैमसंग क्वाड एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ COP पैकेजिंग टेक्नोलॉजी से लैस हो सकता है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट और 20 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा हो सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  2. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  3. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  4. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  6. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  7. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  8. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
  9. Meta One हुआ लॉन्च, अब Instagram, Facebook, WhatsApp, Meta AI पर मिलेंगे 50 से ज्यादा फीचर्स
  10. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.