Xiaomi Mi MIX 2 और OnePlus 5 में कौन सा फोन आपके लिए...

आपकी सुविधा के लिए हमने दोनों स्मार्टफोन की तुलना की है, ताकि हैंडसेट खरीदते वक्त आप फायदे और नुकसान से पूरी तरह से वाकिफ रहें। ध्यान रहे कि यह तुलना सिर्फ कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन पर आधारित है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2017 19:38 IST
ख़ास बातें
  • तले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 भारत में लॉन्च
  • यह हैंडसेट 35,999 रुपये में मिलेगा
  • इसकी सीधी भिड़ंत वनप्लस 5 से होगी
लंबे इंतज़ार के बाद शाओमी ने अपने बेहद ही पतले बेज़ल वाले शाओमी मी मिक्स 2 को भारत में लॉन्च कर दिया। यह हैंडसेट 35,999 रुपये में मिलेगा। Xiaomi Mi MIX 2 के डिज़ाइन में पुराने वेरिएंट शाओमी मी मिक्स की छाप है। यह 5.99 इंच के फुल एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसके अलावा आपको स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज जैसे प्रीमियम स्पेसिफिकेशन मिलेंगे। हाल ही में लॉन्च किया गया एक और फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 5 है जो स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ आता है। लेकिन इसमें दो रियर कैमरे हैं और कीमत 30,000-40,000 रुपये के बीच है। दोनों ही हैंडसेट चीनी कंपनियों के फ्लैगशिप डिवाइस हैं जिनके स्पेसिफिकेशन लगभग एक जैसे हैं।

आपकी सुविधा के लिए हमने दोनों स्मार्टफोन की तुलना की है, ताकि हैंडसेट खरीदते वक्त आप फायदे और नुकसान से पूरी तरह से वाकिफ रहें। ध्यान रहे कि यह तुलना सिर्फ कीमत, फीचर और स्पेसिफिकेशन पर आधारित है। हम जल्द ही Xiaomi Mi MIX 2 के रिव्यू के साथ आएंगे। इसके बाद ही दोनों हैंडसेट के बीच हम विस्तृत तौर पर कोई फैसला ले पाएंगे।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 बनाम OnePlus 5: कीमत

शाओमी मी मिक्स 2 के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 35,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन 17 अक्टूबर को फ्लिपकार्ट और मी डॉट कॉम पर प्रिव्यू सेल के लिए उपलब्ध होगा। हैंडसेट को नवंबर महीने के पहले हफ्ते से आम तौर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद यह हैंडसेट मी होम और अन्य ऑफलाइन स्टोर में मिलने लगेगा।

दूसरी तरफ OnePlus 5 को भारत में जून में लॉन्च किया गया था। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 32,999 रुपये में मिलता है। दूसरा मॉडल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। इसकी कीमत 37,999 रुपये है। स्मार्टफोन पहले से अमेज़न इंडिया और वनप्लस की अपनी ऑनलाइन साइट पर उपलब्ध है। कीमत पर गौर करने पर आप पाएंगे कि मात्र 2,000 रुपये ज़्यादा खर्च कर आप वनप्लस 5 में 8 जीबी रैम और डुअल कैमरा सेटअप पाएंगे।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 बनाम OnePlus 5: स्पेसिफिकेशन और फीचर

शाओमी मी मिक्स 2 में सबसे गौर करने वाला फीचर बिना बेज़ल वाला डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2160 पिक्सल है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वनप्लस 5 की सबसे अहम खासियत डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 16 मेगापिक्सल का स्टेंडर्ड कैमरा है और इसके साथ 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। आइए इन दोनों हैंडसेट के अन्य फीचर पर गौर करते हैं।

Xiaomi Mi MIX 2 एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर आधारित मीयूआई 9 पर चलेगा। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। डुअल सिम स्मार्टफोन में 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स 386 सेंसर है। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन और एफ/2.0 अपर्चर से लैस है। हैंडसेट में फेश्यिल रिकग्निशन फीचर है। फ्रंट पैनल पर 5 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह सेंसर चेहरे की पहचान करके स्मार्टफोन को अनलॉक करने में मदद करेगा।
Advertisement

वनप्लस 5 की बात करें तो यह भी एक डुअल सिम स्मार्टफोन है और यह कंपनी एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर आधारित कंपनी के ओक्सीजनओएस स्किन के साथ आता है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) ऑप्टिक एमोलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 401 पिक्सल प्रति इंच है और यह 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ आता है। वनप्लस 5 में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है। सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.45 गीगाहर्ट्ज़ है। इसके साथ आपको 6 जीबी रैम मिलेगा।

हमने आपको पहले ही बताया है कि वनप्लस 5 का कैमरा सबसे दमदार फीचर है। वनप्लस 5 का डुअल रियर कैमरा सेटअप इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन को सपोर्ट करता है। 16 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 20 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। OnePlus 5 के फ्रंट पैनल पर 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है। इसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement
 
दोनों ही स्मार्टफोन में आपको 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस और यूएसपी टाइप-सी पोर्ट कनेक्टिविटी फीचर मिलेंगे।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 बनाम OnePlus 5: हमारा फैसला

अपने पाठकों एक बार फिर बता दें कि हमने शाओमी मी मिक्स 2 और वनप्लस 5 की तुलना कीमत, स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर की है। पूरी तरह से आश्वस्त होने के लिए हम आपको शाओमी मी मिक्स 2 के विस्तृत रिव्यू के लिए इंतज़ार करने का सुझाव देंगे। इतना तो साफ है कि दोनों ही फोन अपनी कीमत के हिसाब से बेहद ही रोचक फीचर के साथ आते हैं। स्पेसिफिकेशन और फीचर के आधार पर तुलना करने योग्य भी हैं। सबसे बड़ा अंतर स्टाइल में है। अगर आप स्टाइल की तलाश में हैं और आप चाहते हैं कि हर दूसरा शख्स एक बार आपका फोन देखने को मजबूर हो जाए तो पतले बेज़ल वाला शाओमी मी मिक्स 2 बेहतरीन है। दूसरी तरफ, वनप्लस 5 में काम का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। ज़्यादा रैम के कारण परफॉर्मेंस भी अच्छी रहती है। लेकिन डिजाइन में कुछ नया नहीं है। दोनों फोन के इंटरफेस बहुत अलग है। मीयूआई 9 में कस्टमाइज़ेशन बहुत ज़्यादा है। वहीं, वनप्लस का ऑक्सीजनओएस करीब-करीब स्टॉक एंड्रॉयड है।  
 
शाओमी मी मिक्स 2 बनाम वनप्लस 5

रेटिंग्स

संपूर्ण NDTV रेटिंग
डिज़ाइन रेटिंग
डिस्प्ले रेटिंग
सॉफ्टवेयर रेटिंग
परफॉर्मेंस रेटिंग
बैटरी लाइफ रेटिंग
कैमरा रेटिंग
वैल्यू फॉर मनी रेटिंग

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले
5.99 इंच5.50 इंच
प्रोसेसर
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रैम
6 जीबी6 जीबी
स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
बैटरी क्षमता
3400 एमएएच3300 एमएएच
ओएस
Androidएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल

डिस्प्ले

स्क्रीन साइज़ (इंच)
5.995.50
रिज़ॉल्यूशन
1080x2160 पिक्सल1080x1920 पिक्सल
पिक्सल प्रति इंच (पीपीआई)
403-

हार्डवेयर

प्रोसेसर
ऑक्टा-कोर1.9 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर
प्रोसेसर मॉडल
Qualcomm Snapdragon 835Qualcomm Snapdragon 835
रैम
6 जीबी6 जीबी
इंटरनल स्टोरेज
128 जीबी64 जीबी
एक्सपेंडेबल स्टोरेज
नहींनहीं

कैमरा

रियर कैमरा
12-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश
दोहरी एलईडीदोहरी एलईडी
फ्रंट कैमरा
5-मेगापिक्सल16-मेगापिक्सल

सॉफ्टवेयर

ऑपरेटिंग सिस्टम
एंड्रॉ़यडएंड्रॉ़यड
स्किन
MIUIOxygenOS

कनेक्टिविटी

वाई-फाई स्टैंडर्ड सपोर्ट
802.11 ए/बी/जी/एन/एसी802.11 ए/बी/जी/एन/एसी
ब्लूटूथ
हांहां
एनएफसी
हांहां
इंफ्रारेड डायरेक्ट
नहींनहीं
यूएसबी ओटीजी
नहींहां
सिम की संख्या
22
Wi-Fi Direct
नहींहां
Mobile High-Definition Link (MHL)
नहींनहीं

सिम 1

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सिम 2

सिम टाइप
नैनो सिमनैनो सिम
4जी/ एलटीई
हांहां

सेंसर

कंपास/ मैगनेटोमीटर
हांहां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर
हांहां
एक्सेलेरोमीटर
हांहां
एंबियंट लाइट सेंसर
हांहां
जायरोस्कोप
हांहां
बैरोमीटर
हांनहीं
टेंप्रेचर सेंसर
नहींनहीं

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  2. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  3. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  4. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  7. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  8. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  9. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  10. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.