Xiaomi Mi MIX 2 भारत में 10 अक्टूबर को होगा लॉन्च

शाओमी ने पिछले महीने अपना बेज़ल लेस स्मार्टफोन मी मिक्स 2 चीन में लॉन्च किया था। और इसके तुरंत बाद ही शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी थी कि कंपनी जल्द ही भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि, जैन ने उस समय हैंडसेट के लिए किसी लॉन्च की तारीख़ का खुलासा नहीं किया था।

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 अक्टूबर 2017 14:08 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2 पिछले महीने चीन में लॉन्च हुआ
  • भारत में ओरिजिनल मी मिक्स को लॉन्च नहीं किया गया है
  • भारत में मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन लॉन्च के बारे में कुछ पता नहीं नहीं है
शाओमी ने पिछले महीने अपना बेज़ल लेस स्मार्टफोन मी मिक्स 2 चीन में लॉन्च किया था। और इसके तुरंत बाद ही शाओमी इंडिया के एमडी मनु कुमार जैन ने पुष्टि कर दी थी कि कंपनी जल्द ही भारत में इस स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी। हालांकि, जैन ने उस समय हैंडसेट के लिए किसी लॉन्च की तारीख़ का खुलासा नहीं किया था। लेकिन अब उन्होंने घोषणा कर दी है कि Xiaomi Mi MIX 2 भारत में 10 अक्टूबर को लॉन्च होगा।

बुधवार को अपने ट्वीट में मनु कुमार जैन ने कहा, '' इंतज़ार खत्म... #MiMIX2 भारत आ रहा है! ( “The wait is over.. #MiMIX2 is coming to India! Come Oct 10 and hail the Mi MIX 2.” )''. यह वाकई अच्छी बात है कि शाओमी ने आखिरकार अपने प्रीमियम बेज़ल-लेस स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च करने का फैसला किया है। बता दें कि ओरिजिनल मी मिक्स को भारत में कभी लॉन्च नगीं किया है।

शाओमी मी मिक्स 2 को कंपनी ने एक स्पेशल एडिशन वेरिएंट मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन के साथ लॉन्च किया था। गौर करने वाली बात है कि, मी मिक्स 2 स्मार्टफोन के स्टैंडर्ड नॉन-स्पेशल एडिशन के तीन वेरिएंट हैं। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,299 (करीब 32,300 रुपये) चीनी युआन में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3599 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) है और 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की 3,999 चीनी युआन (करीब 39,200 रुपये)।

शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन 4,699 चीनी युआन में मिलेगा। बता दें कि स्पेशल एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पिछली बार की तरह शाओमी ने अभी भी मी मिक्स 2 का ही ज़िक्र किया है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।
Advertisement

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है। हैंडसेट के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement



 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  11. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  12. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  5. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  8. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  9. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.