Xiaomi Mi MIX 2 स्मार्टफोन 11 सितंबर को होगा लॉन्च

शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि दूसरी जेनरेशन का MI MIX स्मार्टफोन 11 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने एक वीबो पोस्ट में लॉन्च की तारीख़ का खुलासा किया। और पुष्टि कर दी कि यह इवेंट बीजिंग में होगा। शाओमी द्वारा लॉन्च के समय की जानकारी देना बाकी है, हालांकि कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इवेंट को बीजिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जिम्नेज़ियम में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 30 अगस्त 2017 15:25 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मिक्स 2, 11 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा
  • इस बेज़ल-लेस स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया जाएगा
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होगा
शाओमी ने पुष्टि कर दी है कि दूसरी जेनरेशन का MI MIX  स्मार्टफोन 11 सितंबर को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। चीनी कंपनी ने एक वीबो पोस्ट में लॉन्च की तारीख़ का खुलासा किया। और पुष्टि कर दी कि यह इवेंट बीजिंग में होगा। शाओमी द्वारा लॉन्च के समय की जानकारी देना बाकी है, हालांकि कंपनी ने खुलासा कर दिया है कि इवेंट को बीजिंग में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी जिम्नेज़ियम में आयोजित किया जाएगा।   

लॉन्च की तारीख़ के अलावा, शाओमी ने स्पष्ट तौर पर मी मिक्स 2 की ब्रांडिंग की है। हालांकि, इस बहु-प्रतीक्षित फोन के नाम की पुष्टि के साथ ही एक तस्वीर भी देखी जा सकती है, जिसमें बेज़ल लगभग नहीं के बराबर हैं। पहले आईं लीक के मुताबिक, मी मिक्स 2 में 93 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो होगा जो कि पिछले वेरिएंट से ज़्यादा है। याद दिला दें कि, मी मिक्स में एज-टू-एज डिस्प्ले है जो 91.3 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ आता है।

शाओमी मी मिक्स 2 की कीमत के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। हालांकि इसकी कीमत ओरिजिनल फोन से थोड़ी ज़्यादा रहने की उम्मीद है। मी मिक्स के 4 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 3,499 चीनी युआन (करीब 34,500 रुपये) जबकि 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,999 चीनी युआन (करीब 39,500 रुपये) थी।

दूसरे प्रीमियम फोन की तरह ही, शाओमी मी मिक्स 2 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होने की ख़बरें हैं। इसके अलावा फोन में 6 जीबी रैम और एक 6.4 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल्स) डिस्प्ले होने की उम्मीद है। कैमरे की बात करें तो, फोन में एक 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 19 मेगापिक्सल का रियर कैमरा हो सकता है। अब तक आईं लीक में दावा किया गया है कि शाओमी मी मिक्स 2 को 4 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ ही एक 8 जीबी रैम वेरिएंट वाले लिमिटेड एडिशन को भी लॉन्च किए जाने की उम्मद है। स्मार्टफोन में 4500 एमएएच की बैटरी हो सकती है। एक पिछली रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मी मिक्स 2 में 3डी फेशियल रिकग्निशन हो सकता है जो हैंडसेट की सबसे अहम ख़ासियत भी होगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  3. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  4. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  5. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  6. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  7. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  10. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.