Xiaomi Mi MIX 2 आज भारत में होगा लॉन्च

शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। सोमवार को नई दिल्ली में फोन के लिए आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले, फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि Xiaomi Mi Mix 2 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 10 अक्टूबर 2017 09:22 IST
शाओमी मी मिक्स 2 स्मार्टफोन आज भारत में लॉन्च होगा। सोमवार को नई दिल्ली में फोन के लिए आयोजित होने वाले लॉन्च इवेंट से पहले, फ्लिपकार्ट ने खुलासा किया कि Xiaomi Mi Mix 2 भारत में एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। लॉन्च इवेंट की शुरुआत सुबह 11.30 बजे होगी और हमेशा की तरह हम आपको इस बारे में लगातार जानकारी देंगे। याद दिला दें कि, मी मिक्स 2 को पिछले महीने चीन में मी नोट 3 के साथ लॉन्च किया गया था। अभी भारत में मी नोट 3 को लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है। गौर करने वाली बात है कि पिछले साल मार्च में लॉन्च हुए शाओमी मी 5 के बाद भारत में लॉन्च होने वाला मी मिक्स 2 पहला प्रीमियम स्मार्टफोन होगा।

आप लॉन्च इवेंट को शाओमी की वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं।
Advertisement

शाओमी मी मिक्स 2 को रैम व स्टोरेज के आधार पर तीन वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरिएंट चीनी मार्केट में 3,299 (करीब 32,300 रुपये) चीनी युआन में मिलेगा। 6 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 3599 चीनी युआन (करीब 35,300 रुपये) है और 6 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज की 3,999 चीनी युआन (करीब 39,200 रुपये)। शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन 4,699 चीनी युआन में मिलेगा। बता दें कि स्पेशल एडिशन 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है। पिछली बार की तरह शाओमी ने अभी भी मी मिक्स 2 का ही ज़िक्र किया है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शाओमी मी मिक्स 2 स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च होगा या नहीं।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है। हैंडसेट के तीन स्टोरेज वेरिएंट हैं- 64, 128 और 256 जीबी। स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.