Xiaomi Mi Mix 2 मिल रहा है सस्ते में, जानें ऑफर

शाओमी इंडिया ने अक्टूबर महीने में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च किया था। इस वक्त पर हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये बताई गई थी। कीमत के लिहाज से यह शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है। इस वजह से कई शाओमी प्रशंसक फोन को नहीं खरीद पाए थे। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 12:25 IST
ख़ास बातें
  • 35,999 रुपये में लॉन्च हुआ था शाओमी मी मिक्स 2
  • कीमत के लिहाज से यह शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है
  • फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में सस्ते में बिक रहा है यह स्मार्टफोन
शाओमी इंडिया ने अक्टूबर महीने में अपने प्रीमियम स्मार्टफोन शाओमी मी मिक्स 2 को लॉन्च किया था। इस वक्त पर हैंडसेट की कीमत 35,999 रुपये बताई गई थी। कीमत के लिहाज से यह शाओमी का सबसे महंगा हैंडसेट है। इस वजह से कई शाओमी प्रशंसक फोन को नहीं खरीद पाए थे। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो यह जानकारी आपके चेहरे पर मुस्कान ला देगी। फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल में Xiaomi Mi Mix 2 को सस्ते में बेचा जा रहा है।

फ्लिपकार्ट की वेबसाइट के मुताबिक, ग्राहक शाओमी के इस हैंडसेट को 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि छूट 3,000 रुपये की है। हालांकि, वेबसाइट पर इसकी एमआरपी 37,999 रुपये बताई गई है। इसके अलावा ग्राहक एसबीआई क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके अतिरिक्त 1,600 रुपये की छूट पा सकते हैं। पुराने प्रोडक्ट को एक्सचेंज करने पर 18,000 रुपये की अतिरिक्त छूट पर सकते हैं।
Advertisement

इस स्मार्टफोन की सबसे अहम खासियत 6 इंच वाला डिस्प्ले है जिसका बेज़ल बेहद ही पतला है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। Xiaomi Mi MIX 2 में क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा फोन में सेरामिक बॉडी है जो 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम फ्रेम के साथ आता है।
 

Xiaomi Mi MIX 2 के फीचर

Xiaomi Mi Mix 2 में शाओमी मी मिक्स की तुलना में छोटी बॉडी है। पुराना वेरिएंट 6.4 डिस्प्ले वाला था जबकि मी मिक्स 2 को 5.99 इंच डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है। स्मार्टफोन सुपर ब्लैक रंग में मिलेगा। इसमें फ्रंट और रियर कैमरे पर सुपर ब्लैक लेंस कोटिंग ही मौज़ूद है। स्मार्टफोन के फ्रेम बनाने में 7 सीरीज़ एल्यूमीनियम का इस्तेमाल हुआ है। मी मिक्स 2 का फ्रंट कैमरा फेसियल रिकग्निशन तकनीक से लैस है।
Advertisement
 

Xiaomi Mi MIX 2 के स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम Xiaomi Mi MIX 2 में 5.99 इंच का क्वाडएचडी (1440x2880 पिक्सल) 18:9 डिस्प्ले है। इसमें स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम दिए गए हैं। रियर पैनल पर 12 मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स386 सेंसर मौज़ूद है। यह चार एक्सिस वाले ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन के साथ आता है। फ्रंट पैनल पर आपको 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा जो फेश्यिल रिकॉग्निशन के साथ आता है।

स्टोरेज बढ़ाई नहीं जा सकती। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11 एसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी5.0 और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं।
Advertisement

Xiaomi Mi MIX 2 का डाइमेंशन 151.8x75.5x7.7 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। बैटरी 3400 एमएएच की है। आपको एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, बैरोमीटर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और अल्ट्रासॉनिक प्रॉक्सिमिटी सेंसर मिलेंगे।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Head-turning design
  • Good display and performance
  • Great battery life
  • Bad
  • Disappointing cameras
  • Awkward placement of selfie camera
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.99 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3400 एमएएच

ओएस

Android

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
  3. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  4. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale 2026 में ₹12,000 से सस्ते मिल रहे Samsung फोन! 5000mAh बैटरी
  2. दिवाली पर 5 एस्टरॉयड आ रहे धरती के करीब! जानें कितना है खतरा
  3. Vivo ला रही 44W फास्ट चार्जिंग फीचर वाला नया टैबलेट! यहां आया नजर
  4. इलेक्ट्रिक कार का स्पीड में विश्व रिकॉर्ड! BYD Yangwang U9 Xtreme दौड़ी 503.17km/h की रफ्तार से
  5. Panasonic ने 100 घंटे की बैटरी वाले वायरलैस हेडफोन किए लॉन्च, जानें कीमत
  6. दिवाली पर 14 हजार सोने, चांदी के सिक्के हर घंटे बिके! ऑनलाइन शॉपिंग ने बदला त्यौहारों का अंदाज
  7. Huawei के नए ईयरबड्स 80 घंटे की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च, 52dB ANC फीचर
  8. Vivo V80 FE में होगी 8GB रैम, Dimensity 7400 Turbo चिप! Geekbench में स्पॉट
  9. Vivo Y6k नया बजट फोन लॉन्च हुआ 13MP कैमरा, 6500mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  10. ₹3000 सस्ता मिल रहा Ai+ Nova 2 Ultra 5G, Flipkart दिवाली सेल में कमाल ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.