Xiaomi Mi Max 3 लॉन्च होगा 19 जुलाई को

Xiaomi Mi Max 3 के बारे में पहले बताया गया था कि इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन से 19 जुलाई को चीन में पर्दा उठाया जाएगा।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 12 जुलाई 2018 13:03 IST
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi Max 3 हैंडसेट 6.9 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा
  • Mi Max 3 बीते साल के Xiaomi Mi Max 2 का अपग्रेड है
  • पहले शाओमी मी मैक्स 3 हैंडसेट के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सार्वजनिक की गई थी

Xiaomi Mi Max 2 की तस्वीर

Xiaomi Mi Max 3 के बारे में पहले बताया गया था कि इसे जुलाई में लॉन्च किया जाएगा। अब कंपनी ने जानकारी दी है कि इस फोन से 19 जुलाई को चीन में पर्दा उठाया जाएगा। लॉन्च इवेंट की तारीख के बारे में Xiaomi ने कई आधिकारिक वीबो पोस्ट के ज़रिए जानकारी दी है। इसके अलावा कंपनी के ग्लोबल प्रवक्ता ने भी इसके बारे में बताया। वैसे, इस फोन के स्पेसिफिकेशन या फीचर को लेकर अभी तक कोई और जानकारी आधिकारिक नहीं की गई है। लेकिन दावों और कयासों की मानें तो फैबलेट 6.9 इंच के फुल-एचडी+ डिस्प्ले के साथ आएगा। बता दें कि Mi Max 3 बीते साल के Xiaomi Mi Max 2 का अपग्रेड है जो 6.44 इंच डिस्प्ले के साथ आता है। माना जा रहा है कि 18:9 डिस्प्ले फॉर्म फैक्टर के कारण फोन का साइज़ थोड़ा कम हो सकता है। यह फोन भारत में कब आएगा? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल सका है।

पहले शाओमी मी मैक्स 3 हैंडसेट के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सार्वजनिक की गई थी। अब कंपनी ने ट्विटर और वीबो के ज़रिए लॉन्च इवेंट की तारीख का ऐलान कर दिया है। पोस्ट से पता चलता है कि फैबलेट में लंबी स्क्रीन और बड़ी बैटरी होगी। ये फीचर मी मैक्स ब्रांड के साथ जोड़ कर देखे जाते हैं। इवेंट 19 जुलाई को भारतीय समयानुसार शाम 5 बजे आयोजित होगा।
 

बीते महीने टीना पर शाओमी मी मैक्स 3 के तीन मॉडल लिस्ट किए गए थे। स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह फोन एंड्रॉयड 8.1 ओरियो और 6.9 इंच के फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले के साथ आएगा जो 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला होगा। हैंडसेट में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की उम्मीद है। वैसे दावे स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर को लेकर भी किए जा चुके हैं। रैम और स्टोरेज पर आधारित तीन विकल्प होंगे- 3 जीबी रैम/32 जीबी स्टोरेज, 4 जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम/128 जीबी स्टोरेज। इसके अलावा सभी वेरिएंट में स्टोरेज बढ़ाने के लिए माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट मौजूद रहेगा। फोन के एक वेरिएंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा, जबकि बाकी मॉडल 8 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से लैस होंगे।

TENAA लिस्टिंग से पुष्टि होती है कि Xiaomi Mi Max 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप होगा। एक सेंसर 12 मेगापिक्सल होने की उम्मीद है। सेकेंडरी सेंसर को लेकर जानकारी नहीं मिल पाई है। शाओमी मी मैक्स 3 में 5400 एमएएच की बड़ी बैटरी होगी।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.