Xiaomi Mi Max 3 जल्द आएगा भारत

Xiaomi Mi Max 3 को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा आने वाले दिनों में होगा। इसके बारे में जानकारी Xiaomi के ग्लोबल ट्विटर हैंडल के ज़रिए सोमवार को दी गई।

विज्ञापन
Ankit Chawla, अपडेटेड: 17 सितंबर 2018 18:40 IST
ख़ास बातें
  • शाओमी मी मैक्स 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • Xiaomi Mi Max 3 में 6.9 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले है
  • Xiaomi Mi Max 3 में होगी 5500 एमएएच की बैटरी

Xiaomi Mi Max 3 को ग्लोबल मार्केट में लाने की तैयारी

Xiaomi Mi Max 3 को जल्द ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। ऐसा आने वाले दिनों में होगा। इसके बारे में जानकारी Xiaomi के ग्लोबल ट्विटर हैंडल के ज़रिए सोमवार को दी गई। पुष्टि तो नहीं हुई है, लेकिन Xiaomi Mi Max 3 को भारत में भी जल्द ही लॉन्च किया जाने की उम्मीद है। क्योंकि Xiaomi Mi Max और Xiaomi Mi Max 2 इस मार्केट में बेहद ही लोकप्रिय रहा है। ऐसे में Xiaomi बड़े डिस्प्ले वाले इस फोन को मार्केट से ज्यादा दिन तक दूर नहीं रखना चाहेगी। याद रहे कि इस साल जुलाई में Xiaomi Mi Max 3 को चीनी मार्केट में पेश किया गया था।
 

Xiaomi Mi Max 3 कीमत

शाओमी मी मैक्स 3 के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए गए हैं। फोन का 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 1,699 चीनी युआन (करीब 17,300 रुपये) का है। इसके 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,999 चीनी युआन (करीब 20,400 रुपये) होगी।
Advertisement
 

Xiaomi Mi Max 3 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम Xiaomi Mi Max 3 एंड्रॉयड पर आधारित मीयूआई पर चलता है। इसमें 6.9 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2160 पिक्सल) डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। जुगलंबदी के लिए रैम के दो विकल्प हैं- 4 जीबी या 6 जीबी। ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 509 जीपीयू इंटीग्रेटेड है।

कैमरा स्पेसिफिकेशन की बात करें तो शाओमी मी मैक्स 3 में वर्टिकल डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है और सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का। दोनों ही सेंसर एफ/1.9 अपर्चर वाले हैं। ये एआई पोर्ट्रेट मोड और डुअल एलईडी फ्लैश के साथ आते हैं। फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का सेंसर है। यह फेस रिकग्निशन और सॉफ्ट सेल्फी लाइट से लैस है। स्टोरेज के भी दो विकल्प हैं- 64 जीबी और 128 जीबी। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Xiaomi Mi Max 3 में डुअल 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक दिए गए हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक कंपास, जायरोस्कोप, इंफ्रारेड सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस हैंडसेट का हिस्सा हैं। फोन की बैटरी 5,500 एमएएच की है। यह क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट के साथ आती है। शाओमी मी मैक्स 3 का डाइमेंशन 176.15x87.4x7.99 मिलीमीटर है और वज़न 221 ग्राम।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 636

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Xiaomi
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.