Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e के स्पेसिफिकेशन लीक, तस्वीरें भी आईं सामने

TENAA की लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चलता है कि Mi CC9 में वाटरड्रॉप नॉच और वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप व इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 28 जून 2019 19:08 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा
  • Xiaomi Mi CC9 के डार्क ब्लू ग्रेडिएंट पैनल फिनिश की तस्वीरें पहले आईं
  • 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर होगा मी सीसी9
Xiaomi ने पुष्टि कर दी है कि वह 2 जुलाई को Mi CC9, Mi CC9e  और Mi CC9 Meitu Custom Edition को लॉन्च करेगी। इनमें से दो फोन को TENAA सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर है। लिस्टिंग से Mi CC9 और Mi CC9e के अहम स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। कंपनी ने पहले ही पुष्टि कर दी थी कि Mi CC9 में 8 जीबी रैम और 256 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज होगी। इसके अलावा 48 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 32 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर की भी पुष्टि हो चुकी है।

TENAA की लिस्टिंग में इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चलता है कि Mi CC9 में वाटरड्रॉप नॉच और वर्टिकल पोज़ीशन में ट्रिपल कैमरा सेटअप व इनडिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर की पुष्टि हुई है। लिस्टिंग में M190F3BT मॉडल नंबर का इस्तेमाल हुआ है। संभवतः यह फोन Mi CC9 है। यह फोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.39 इंच का डिस्प्ले और 2.2 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है। पहले जानकारी मिली थी कि मी सीसी9 हैंडसेट में स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर है। लिस्टिंग भी इसी ओर ही इशारा दे रहा है। इसके कई वेरिएंट होंगे- 4 जीबी + 64 जीबी, 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। Mi CC9 को 3,940 एमएएच की बैटरी के साथ लिस्ट किया गया है और इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

माना जा रहा है कि टीना पर लिस्ट किया गया M1906F9SC मॉडल नंबर वाला फोन Mi CC9e है। लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 6.08 इंच का डिस्प्ले और 3,940 एमएएच की बैटरी है। फोन का डाइमेंशन 153.47x71.85x8.47 मिलीमीटर है। फिलहाल Mi CC9e को TENAA पर लिस्ट किया गया है। फोटो से वाटरड्रॉप नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप का पता चलता है। लिस्टिंग के बारे में सबसे पहले जानकारी MySmartPrice द्वारा दी गई।
 

दोनों ही स्मार्टफोन की कीमतें पहले लीक हो चुकी हैं। Mi CC9 के 6 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 2,599 चीनी युआन (करीब 26,200 रुपये) होगी, जबकि 8 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 2,799 चीनी युआन (करीब 28,200 रुपये) होगा। इस फोन का 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 3,099 चीनी युआन (करीब 31,300 रुपये) में बेचा जाएगा। दूसरी तरफ, Mi CC9e के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,100 रुपये) होगा। इस फोन के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट क्रमशः 1,899 चीनी युआन (करीब 19,200 रुपये) और 2,199 चीनी युआन (करीब 22,200 रुपये) में बेचे जाएंगे।
Advertisement

Mi CC9 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर, 16 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 12 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। मी सीसी9ई में स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है। ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX583 सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और 5 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर होगा। बाकी स्पेसिफिकेशन Mi CC9 वाले ही होंगे।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.39 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.08 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 665

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4030 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  2. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  3. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  5. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
  2. आप भी खरीदना चाहते हैं 600 किमी रेंज वाली इलेक्ट्रिक कार, इस दशहरा बेस्ट रहेंगी ये 5 EV
  3. Apple ने महंगा कर दिया iPhone 16, लेकिन Amazon सेल में आज भी मिल रहा ₹15 हजार से ज्यादा सस्ता
  4. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  5. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  6. Honor ने लॉन्च किए 10,000mAh और 20,000mAh के नए रेड कलर पावरबैंक, जानें कीमत और फीचर्स
  7. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  8. Xiaomi की नई वाशिंग एक बार 26 टी-शर्ट धो सकती है! IP54 रेटिंग के साथ लॉन्च
  9. ₹2250 सस्ता मिल रहा Motorola का 7000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart सेल में ऑफर
  10. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.