32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे वाले Xiaomi के दो स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन लीक

रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन को सेल्फी के दीवानों के लिए लाया जा रहा है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जून 2019 18:43 IST
ख़ास बातें
  • Mi CC9 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा
  • Xiaomi Mi CC9e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होने का दावा
  • 48 मेगापिक्सल के रियर कैमरे से लैस होंगे शाओमी के दोनों स्मार्टफोन
खबर है कि Xiaomi दो नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। शाओमी ने बीते साल ही Meitu ब्रांड के हार्डवेयर डिविज़न को खरीदा था। यह चीन की सेल्फी ऐप और स्मार्टफोन निर्माता कंपनी है। अब शाओमी इस ब्रांड की मदद से दो नए फोन लाने वाली है। बीते कुछ दिनों में Xiaomi Mi CC9 और Xiaomi Mi CC9e के बारे में इंटरनेट पर सामने आई है। ऐसा प्रतीत होता है कि शाओमी बीते साल नवंबर महीने में की गई खरीदारी का फायदा अब उठाना चाहती है।

ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, Xiaomi Mi CC9 और Mi CC9e स्मार्टफोन को सेल्फी के दीवानों के लिए लाया जा रहा है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Mi CC9 स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर होगा। यह वाटरड्रॉप नॉच, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 4,000 एमएएच की बैटरी के साथ आएगा। यह 27 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

फोन में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और एनएफसी दिए जाने का भी दावा किया गया है।

दूसरी तरफ, Xiaomi Mi CC9e में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर होने का दावा है। यह रियर फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी, 4000 एमएएच की बैटरी और 18 वॉट की फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। यह वाटरड्रॉप नॉच, 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ आएगा।
Advertisement

इसके अतिरिक्त दोनों फोन की कीमतों को लेकर भी दावा किया गया है। टिप्सटर मुकुल शर्मा के मुताबिक, Mi CC9e का एक मात्र वेरिएंट 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाला होगा। फोन का दाम 1,599 चीनी युआन (करीब 16,000 रुपये) होगा। Xiaomi Mi CC9 के तीन वेरिएंट होंगे- 6 जीबी + 128 जीबी, 8 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी। इन वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 2,499 चीनी युआन (करीब 25,100 रुपये), 2,799 चीनी युआन (करीब 28,100 रुपये) और 3,099 चीनी युआन (करीब 31,100 रुपये) हैं।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली से पहले Price Hike का झटका! 1 अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे AC, TV, फ्रिज समेत कई सामान
  2. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  5. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  6. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  7. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  8. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  9. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  10. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.