Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर

Xiaomi Mi CC9 Pro को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीन में तो कंपनी की वेबसाइट पर फोन के रजिस्ट्रेशन को लाइव कर दिया गया है।

Xiaomi Mi CC9 Pro में होगा स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर
ख़ास बातें
  • Xiaomi Mi CC9 Pro में पांच रियर कैमरे दिए जाएंगे
  • मी सीसी9 प्रो में होगा 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर
  • मी सीसी9 प्रो में 5,260 एमएएच की बैटरी होने की मिली है जानकारी
विज्ञापन
Mi CC9 Pro के बारे में अब कई जानकारियां लीक हो चुकी हैं। Xiaomi ने तो इस फोन के आधिकारिक रेंडर्स (ग्राफिक्स से बनी तस्वीरें) साझा किए हैं। अब शाओमी ने नए टीज़र्स ज़ारी किए हैं जो फोन के बारे में नई जानकारियां देते हैं। बताया गया है कि मी सीसी9 प्रो कर्व्ड एज डिस्प्ले, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, हाइ-रेज़ ऑडियो सपोर्ट के साथ आएगा। हाल ही में बताया गया था कि यह पांच रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन है। एक टीज़र में इस फोन में स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर दिए जाने का ज़िक्र है।

Xiaomi ने एक बार फिर वीबो पर बताया है कि मी सीसी9 प्रो को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। चीन में तो कंपनी की वेबसाइट पर फोन के रजिस्ट्रेशन को लाइव कर दिया गया है। पेज पर फोन के कई टीज़र्स हैं। यहां मी सीसी9 प्रो के कैमरा सैंपल और रेंडर्स का भी इस्तेमाल किया गया है। टीज़र ज़ारी किया गया है कि फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, एनएफसी सपोर्ट, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई-रेज ऑडियो के साथ आएगा।

इसके अलावा फोन में पांच रियर कैमरे दिए जाएंगे। बताया गया है कि इसमें एफ/ 1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा। यह ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन से लैस होगा। कैमरा सेटअप में सबसे ऊपर 5 मेगापिक्सल का सेंसर होगा, 10x हाइब्रिड ज़ूम के साथ। इसके नीचे 12 मेगापिक्सल का 50एमएम पोर्ट्रेट कैमरा, तीसरा 108 मेगापिक्सल का सेंसर, चौथा 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और पांचवां 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस होगा।

रजिस्ट्रेशन पेज पर इस्तेमाल की गई तस्वीरों से पता चलता है कि इसमें वाटरड्रॉप नॉच, कर्व्ड एज डिस्प्ले, पांच रियर कैमरे वाला सेटअप और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। यह दो ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आएगा- व्हाइट और ग्रीन।

पहले जानकारी मिली थी कि मी सीसी9 प्रो में 5,260 एमएएच की बैटरी होगी। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसAndroid
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  4. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  5. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  6. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  7. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  9. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  10. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »