Mi Note 10 के साथ 6 नवंबर को Mi Note 10 Pro भी हो सकता है लॉन्च

Xiaomi Mi Note 10 को स्पेन के मैड्रिड शहर में 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सबसे अहम खासियत होगी पांच रियर कैमरे। Mi Note 10 Pro के बारे में अभी ज़्यादा जानकारी नहीं उपलब्ध है।

Mi Note 10 के साथ 6 नवंबर को Mi Note 10 Pro भी हो सकता है लॉन्च
ख़ास बातें
  • शाओमी मी नोट 10 में 108 मेगापिक्सल का सेंसर होगा
  • Mi CC9 Pro का ग्लोबल वेरिएंट होगा मी नोट 10
  • मी नोट 10 प्रो पर अभी शाओमी ने चुप्पी बनाए रखी है
विज्ञापन
Xiaomi Mi Note 10 को 6 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। ऐसा प्रतीत होता है कि इसके साथ Mi Note 10 Pro स्मार्टफोन को भी लॉन्च किया जाएगा। Xiaomi पॉलैंड ने एक तस्वीर साझा करके दावा किया है कि यह तस्वीर मी नोट 10 से ली गई है। लेकिन EXIF डेटा इशारा देते हैं कि यह तस्वीर वाकई में मी नोट 10 प्रो से ली गई है। यह इशारा है कि मी नोट 10 प्रो को भी 6 नवंबर को लॉन्च किया जा सकता है। खबर है कि मी नोट 10 वाकई में मी सीसी9 प्रो का ग्लोबल वेरिएंट होगा।

XDA Developers के मुताबिक, उन्होंने शाओमी पॉलैंड द्वारा साझा की गई तस्वीर को डाउनलोड किया और कैमरा डिटेल जानने के लिए EXIF डेटा को स्टडी किया। इससे पता चला कि यह तस्वीर मी नोट 10 प्रो से ली गई है। संभव है कि Xiaomi अभी मी नोट 10 प्रो को लेकर चुप्पी बनाए रखना चाहती है। इसे बाद में लॉन्च किया जाए।

बता दें कि शाओमी मी नोट 10 को स्पेन के मैड्रिड शहर में 6 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन की सबसे अहम खासियत होगी पांच रियर कैमरे। इसमें 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा। शाओमी ने ट्विटर अकाउंट के ज़रिए यह भी बताया था कि यह सेंसर 10x हाइब्रिड ज़ूम और 50x डिजिटल ज़ूम के साथ आएगा। इसके अलावा मी नोट 10 के कैमरा सेटअप के बारे में भी विस्तार से बताया गया है। 108 मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के अलावा पोर्ट्रेट शॉट के लिए 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। इसके अलावा 50x ज़ूम के लिए 5 मेगापिक्सल का सेंसर दिया जाएगा। टीज़र से यह भी पता चला है कि मी नोट 10 के पिछले हिस्से पर अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस के साथ 20 मेगापिक्सल का सेंसर और मैक्रो शॉट के लिए 2 मेगापिक्सल का सेंसर होगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, इस फोन का चीनी वेरिएंट Mi CC9 Pro होगा। इस फोन को 5 नवंबर को लॉन्च किया जाना है। जानकारी मिली है कि मी सीसी9 प्रो में 5,260 एमएएच की बैटरी होगी। यह 30 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसमें 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। यह फोन स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर, एनएफसी सपोर्ट, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और हाई-रेज ऑडियो के साथ आएगा।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.47 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा108-मेगापिक्सल + 20-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5260 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  10. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »